1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mercedes-Benz की बिक्री में 4.44% की बढ़ोतरी, पिछले वित्त वर्ष बिकी इतनी गाड़ियां

Mercedes-Benz की बिक्री में 4.44% की बढ़ोतरी, पिछले वित्त वर्ष बिकी इतनी गाड़ियां

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 11, 2025 06:44 am IST,  Updated : Apr 11, 2025 12:42 pm IST

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 4775 गाड़ियां बेचीं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 5412 गाड़ियों की बिक्री की थी।

Mercedes-Benz, Mercedes-Benz India, Mercedes-Benz sales, Mercedes-Benz sales in 2024-25, maybach, Me- India TV Hindi
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में गिरी कंपनी की बिक्री Image Source : MERCEDES BENZ

Mercedes-Benz India sales: भारत में मर्सिडीज-बेंज की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मर्सिडीज-बेंज की बिक्री में पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 4.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जर्मनी की लग्जरी कार मेकर ने पिछले वित्त वर्ष कुल 18,928 गाड़ियों की बिक्री की। कंपनी ने गुरुवार को ये जानकारी देते हुए कहा कि उसकी बेची गई प्रत्येक 4 में से 1 कार की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। हालांकि, इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में मर्सिडीज-बेंज इंडिया की बिक्री में 11.8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई। 

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में गिरी कंपनी की बिक्री

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 4775 गाड़ियां बेचीं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 5412 गाड़ियों की बिक्री की थी। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संतोष अय्यर ने बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दर में कटौती से मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी के फ्रेंचाइजी पार्टनर उभरते और मौजूदा महानगरों में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले तीन साल में 450 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। 

महंगी कारों की बिक्री में 34 प्रतिशत की ताबड़तोड़ तेजी

संतोष अय्यर ने कहा, “पिछले वित्त वर्ष में हमारी बढ़ोतरी अभी तक की सर्वश्रेष्ठ बढ़ोतरी है। ये बढ़ोतरी महंगी कारों में 34 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ के कारण हुई, और इलेक्ट्रिक कारों में भी 50 प्रतिशत से अधिक का ग्रोथ देखा गया है।”बताते चलें कि मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में 18,123 गाड़ियों की बिक्री के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ सेल्स दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2024-25 और 2025 की पहली तिमाही में मर्सिडीज-बेंज इंडिया द्वारा बेची गई 4 में से 1 से ज्यादा कारें एस-क्लास, मर्सिडीज-मायबाख और एएमजी जी 63 जैसी ‘टॉप-एंड लक्जरी’ गाड़ियां थीं, जिनकी कीमतें 1.5 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4 करोड़ रुपये तक जाती है। 

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा