1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Creta या Verna नहीं, हुंडई की इस कार ने क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे! Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Creta या Verna नहीं, हुंडई की इस कार ने क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे! Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Mar 30, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 05:58 pm IST

भारतीय कार बाजार में सेफ्टी को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। अब ग्राहक सिर्फ माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि कार की सुरक्षा को भी सबसे ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। इसी बीच हुंडई की एक कार ने सबको चौंकाते हुए क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है।

हुंडई वेन्यू को भारत NCAP...- India TV Hindi
हुंडई वेन्यू को भारत NCAP में मिला 5 स्टार Image Source : BHARAT NCAP YOUTUBE CHANNEL

भारत में कार खरीदते समय अब सिर्फ लुक्स और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। इसी बीच हुंडई की एक कॉम्पैक्ट SUV ने क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) और उसका N Line वर्जन अब Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुके हैं।

हुंडई की इस SUV ने एडल्ट और चाइल्ड दोनों सेफ्टी कैटेगरी में बेहतरीन स्कोर हासिल किया है। कंपनी के मुताबिक, एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसने सेगमेंट का टॉप स्कोर दर्ज किया है, जो इसे सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करता है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कंपनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत में सुरक्षित और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।

65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस

नई हुंडई वेन्यू में 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 33 फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैं। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाती है।

मजबूत बॉडी और नई टेक्नोलॉजी

यह SUV एडवांस K1 प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें मजबूत स्ट्रक्चर दिया गया है ताकि एक्सीडेंट के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यही वजह है कि यह क्रैश टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर पाई। आपको बता दें कि हुंडई वेन्यू को लॉन्च के बाद से ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को अब तक 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। हुंडई वेन्यू की 5-स्टार रेटिंग यह दिखाती है कि अब भारतीय ऑटो बाजार में सेफ्टी एक नया स्टैंडर्ड बन चुका है। अगर आप एक सुरक्षित और फीचर-लोडेड SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा