1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ola Electric इन पॉपुलर स्कूटर पर दे रहा ₹30,000 तक का बेनिफिट, बेस्ट डील का मौका

Ola Electric इन पॉपुलर स्कूटर पर दे रहा ₹30,000 तक का बेनिफिट, बेस्ट डील का मौका

 Published : Mar 19, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 12:00 am IST

नवरात्र की शुरुआत के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों के लिए बेहद खास ऑफर पेश किया है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने की तैयारी में हैं तो यह खास मौका साबित हो सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक के मोटरसाइकिल और स्कूटर।- India TV Hindi
ओला इलेक्ट्रिक के मोटरसाइकिल और स्कूटर। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Ola Electric ने गुरुवार को अपने ग्राहकों के लिए ‘नवरात्रि महोत्सव’ नाम से एक सीमित अवधि का फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया। इस खास कैंपेन के तहत कंपनी अपने S1 स्कूटर और रोडस्टर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो पर 30,000 रुपये से अधिक के फायदे दे रही है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के इस उत्सव के दौरान कंपनी ने कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिनमें कैश डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और इंस्टेंट कैशबैक शामिल हैं।

रोजाना 90 मिनट का ‘मुहूर्त विंडो

कंपनी ने बताया कि फेस्टिव माहौल को और खास बनाने के लिए रोजाना 90 मिनट के ‘मुहूर्त विंडो’ भी रखे जाएंगे, जिसमें चुनिंदा मॉडल्स को सीमित संख्या में खास और कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही, कंपनी ने अपने ओला इनसाइडर अपग्रेड प्रोग्राम का भी विस्तार करने का ऐलान किया है। अब यह प्रोग्राम देशभर में करीब 60 प्रतिशत ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। पहले इसे कुछ चुनिंदा शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

प्रोडक्ट्स में अपग्रेड का मौका

इस प्रोग्राम के तहत Gen 1 और Gen 2 के ग्राहक अब आसानी से कंपनी के नए Gen 3 प्रोडक्ट्स में अपग्रेड कर सकेंगे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि नवरात्रि नए आरंभ और समृद्धि का प्रतीक है, और इस मौके पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि 30,000 रुपये से ज्यादा के फायदे और अपग्रेड प्रोग्राम को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स से यह साफ है कि ग्राहकों का भरोसा कंपनी के नए उत्पादों पर लगातार बढ़ रहा है।

रोडस्टर रेंज की घटाई थी कीमत

ओला इलेक्ट्रिक ने इसी महीने अपनी रोडस्टर रेंज की शुरुआती कीमत घटाकर सिर्फ 79,999 रुपये कर दी है। इस नई कीमत के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब एंट्री-लेवल पेट्रोल (ICE) बाइक्स के बराबर आ गई हैं। ओला इलेक्ट्रिक Ola S1 pro sport, Ola S1 pro+, Ola S1 x+ इलेक्ट्रिक स्कूटर और Roadster X और Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बिक्री करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा