1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जानें अब कितनी बढ़ेंगी कीमतें

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जानें अब कितनी बढ़ेंगी कीमतें

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 12, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 12:56 pm IST

टाटा मोटर्स ने आखिरी बार इसी साल 1 अप्रैल को अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थीं।

tata motors, tata motors passenger cars, tata motors cars price hike, tata punch price, tata nexon p- India TV Hindi
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें Image Source : TATA MOTORS

टाटा मोटर्स की सभी पैसेंजर कार 1 जुलाई से महंगी होने जा रही हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने शुक्रवार को अपनी पैसेंजर कार की कीमतों में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि ये बढ़ोतरी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) दोनों की कीमतों में होगी। TMPV ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

टाटा मोटर्स ने बताई गाड़ियों की कीमत बढ़ाने की वजह

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शेयर मार्केट एक्सचेंजों को दी जानकारी में कहा कि गाड़ियों की कीमत में की जाने वाली ये बढ़ोतरी, बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए की जा रही है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हालांकि, टाटा मोटर्स इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन इस बदलाव के जरिए कुछ असर ग्राहकों पर भी डाला जा रहा है।"

1 अप्रैल को ही बढ़ी थीं टाटा मोटर्स की गाड़ियों की कीमतें

कंपनी ने कहा कि कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगी, ताकि ये पक्का किया जा सके कि हर गाड़ी की कुल वैल्यू बनी रहे। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने आखिरी बार इसी साल 1 अप्रैल को अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थीं।

30,000 रुपये तक महंगी होंगी मारुति सुजुकी की गाड़ियां

टाटा से पहले, मारुति सुजुकी ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने मई में ही अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में 30,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया था। मारुति सुजुकी की नई कीमतें 15 जून से बुक की जाने वाली गाड़ियों पर लागू होगी।

महंगाई के दबाव में कंपनी ने लिया फैसला

मारुति सुज़ुकी इंडिया ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वो महंगाई के दबाव और लागत बढ़ने की वजह से जून 2026 से अपने सभी गाड़ियों की कीमतें 30,000 रुपये तक बढ़ाएगी। हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी की सटीक रकम हर मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी।

1 जुलाई से 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी बीएमडब्ल्यू की गाड़ियां

जर्मनी की लग्जरी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया 1 जुलाई से अपने सभी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही है। इसमें बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ मिनी की भी सभी गाड़ियां शामिल हैं। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने बताया कि 1 जुलाई से उनकी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

1 जुलाई से 2 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, BMW बढ़ाने जा रहा है सभी मॉडल की कीमतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा