1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Nexon Facelift की बुकिंग हुई शुरू, इस दिन होगी लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Tata Nexon Facelift की बुकिंग हुई शुरू, इस दिन होगी लॉन्च, जानें क्या होगा खास

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 05, 2023 11:37 am IST,  Updated : Sep 05, 2023 11:37 am IST

आप भी चाहें तो इस कार की बुकिंग (Tata Nexon Facelift booking) कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर करा सकते हैं. टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है.

Tata Nexon Facelift- India TV Hindi
टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट Image Source : टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सॉन के फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) एडिशन की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे नई टेक्नोलॉजी, मामूली कॉस्मैटिक चेंज के साथ मार्केट में 14 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है. आप भी चाहें तो इस कार की बुकिंग (Tata Nexon Facelift booking) कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर करा सकते हैं. टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है. यह कार 6 एयरबैग के साथ लॉन्च होने वाली है. सेफ ड्राइविंग के लिए ब्लाइंड व्यू मॉनिटर है, जो टर्न के दौरान स्क्रीन पर क्लियर साइड व्यू में मदद करता है. 

कार में होंगे ये फीचर्स

टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट में सेफ्टी फीचर्स में रेन सेंसिंग वाइपर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प्स, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लैम्प, टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम मौजूद होंगे. इसके अलावा, कार (Tata Nexon Facelift) में हरमन का 26.03 सेंटीमीटर फ्लोटिंग इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्ल्स्टर मौजूद है. ऐप के जरिये कनेक्टिंग व्हीकल टेक्नोलॉजी, वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ लगे हैं. 

इंजन और मल्टी ड्राइव मोड

टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट में  दो इंजन ऑप्शन होंगे. एक, 1.2l Turbocharged Revotron Petrol और दूसरा, 1.5l Turbocharged Revotorq Diesel इंजन का ऑप्शन होगा. साथ ही इसमें आपको मल्टी ड्राइव मोड - ईको, सिटी और स्पोर्ट मिलते हैं. कार में बेहद आरामदायक सीट लगी हैं. कार में लगा एयर प्यूरीफायर आपको कार के अंदर फ्रेशनेस का शानदार एक्सपीरियंस कराएगा. carwale की खबर के मुताबिक, 2023 Tata Nexon को 1 वैरिएंट्स और नाम-Smart, Smart+, Smart+ (S), Pure+, Pure+ (S), Creative, Creative+, Creative+ (S), Fearless, Fearless+, और earless+ (S) के साथ पेश किया जाएगा. 

इतनी कीमत का है अनुमान

ऐसा माना जा रहा है कि टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) की कीमत 8.50 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकती है. हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. नेक्सॉन (Tata Nexon) टाटा मोटर्स की बेहद पॉपुलर मॉडल कार है. कंपनी इसकी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर भी बिक्री करती है. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा