1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हैरियर ईवी और सिएरा EV कब होगी लॉन्च, टाटा मोटर्स ने दी बड़ी अपडेट

हैरियर ईवी और सिएरा EV कब होगी लॉन्च, टाटा मोटर्स ने दी बड़ी अपडेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 18, 2025 12:15 pm IST,  Updated : May 18, 2025 12:15 pm IST

भारतीय ऑटो मार्केट में टाटा मोटर्स अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ईवी पर जोर देगी। कंपनी चालू वित्त वर्ष में कई नए मॉडल लॉन्च करेगी।

Harrier EV- India TV Hindi
हैरियर ईवी Image Source : FILE

टाटा मोटर्स को भारतीय ऑटो मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। मारुति, महिंद्रा, हुंडई आदि कंपनियों से कंपनी का मुकाबला है। पिछले वित्त वर्ष में इसका असर कंपनियो की गाड़ियों की बिक्री पर हुआ है। गाड़ियों की मांग में गिरावट आई है। इसको देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कई फ्रंट पर काम कर रही है। इसमें सबसे प्रमुख है ईवी गाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़ाना। टाटा मोटर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी घरेलू यात्री वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की हिस्सेदारी बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी की EV सेगमेंट को मजबूत करने की है। 

हैरियर ईवी और सिएरा EV कब होगी लॉन्च 

कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स चालू वित्त वर्ष में हैरियर ईवी और उसके बाद सिएरा EV उतारने की तैयारी कर रही है। 3 जून को हैरियर ईवी को कंपनी लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी सिंगल चार्ज में 500 किमी की दूरी तय करेगी। साथ ही कंपनी अपने मौजूदा मॉडल में भी कई तरह के सुधार करने की योजना बना रही है। टाटा मोटर्स ने 2024-25 में करीब 65,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं। यह आंकड़ा 2023-24 की तुलना में 10 प्रतिशत कम है। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी ने कहा कि हम नए मॉडल के साथ ईवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने जा रहे हैं। साथ ही मौजूदा मॉडल के लिए भी वैल्यू एडिशन करने की तैयारी कर रहे हैं। कंपनी का इरादा इलेक्ट्रिक वाहनों को मुख्यधारा में लाने है। इसके लिए कंपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करेगी। पेट्रोल-डीजल इंजन पर, कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य हैच और SUV में उत्पाद में सुधार के साथ अपने सबसे मजबूत और सबसे नए पोर्टफोलियो का लाभ उठाना है।

कस्टमर सर्विस बेहतर करने पर होगा जोर 

टाटा मोटर्स की तैयारी आने वाले दिनों में अपने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने की है, ताकि ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। टाटा मोटर्स ने कहा कि वह प्रमुख बाजारों में अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। इसके तहत बड़े आकार के फॉर्मेट स्टोर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी कठिन माहौल में प्रतिस्पर्धात्मकता और लाभप्रदता सुनिश्चित करने के लिए लागत में कमी की दिशा में भी काम कर रही है। कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के बारे में कंपनी ने कहा कि उसे बेड़े के उपयोग में सुधार और बेहद वृहद आर्थिक संकेतकों के साथ एक स्थिर धारणा की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि हम वैश्विक बाधाओं के बावजूद निरंतर वद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में कंपनी का ध्यान मूल्य सृजन के साथ-साथ ट्रक में एसी के रेगुलेशन की ओर सुचारू तरीके से बदलाव सुनिश्चित करने पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा