1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2018 : इस वित्‍त मंत्री के नाम है देश में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

Budget 2018 : इस वित्‍त मंत्री के नाम है देश में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 24, 2018 10:20 am IST,  Updated : Jan 24, 2018 05:54 pm IST

आजादी के बाद से आम बजट पेश किया जाता रहा है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि किस मंत्री के नाम अबतक सबसे अधिक बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड है?

Morarji Desai- India TV Hindi
Morarji Desai

नई दिल्‍ली। 1 फरवरी 2018 को वित्‍त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करने वाले हैं। आम बजट में सरकार साल भर के खर्च और आमदनी का लेखाजोखा संसद के जरिए आम जनता के सामने रखती है। आजादी के बाद से आम बजट पेश किया जाता रहा है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि किस मंत्री के नाम अबतक सबसे अधिक बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड है? ये वित्‍त मंत्री थे मोरारजी देसाई।

एक वित्‍त मंत्री के तौर पर मोरारजी देसाई ने 10 बार आम बजट पेश किया था। इनमें से 8 पूर्ण बजट थे और 2 इंटरिम। वित्‍त मंत्री के तौर पर मोरारजी देसाई ने पहले टर्म में पांच पूर्ण बजट 1959-60 से 1993-64 और एक इंटरिम बजट 1962-63 पेश किया था। दूसरी बार वित्‍त मंत्री बनने के बाद मोरारजी देसाई ने 1967-68 से 1969-70 के पूर्ण बजट के अलावा 1967-68 का एक इंटरिम बजट पेश किया था।

मोरारजी देसाई के बाद प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, यशवंत सिन्हा, वाईबी चौहान और सीडी देशमुख का स्‍थान आता है। इन सभी ने सात-सात बार बजट पेश किया। मनमोहन सिंह और टीटी कृष्णमचारी ने 6-6 बार बजट पेश किया। आर वेंकटरमन और एचएम पटेल ने 3-3 बजट पेश किए। सबसे कम बार बजट पेश करने वाले वित्‍त मंत्रियों में जसवंत सिंह, वीपी सिंह, सी सुब्रमण्यम, जॉन मथाई और आर के शनमुखम ने दो-दो बार बजट पेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा