1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2018: युवाओं के लिए कई घोषणाएं, स्कॉलरशिप से लेकर नए मेडिकल कॉलेज

Budget 2018: युवाओं के लिए कई घोषणाएं, स्कॉलरशिप से लेकर नए मेडिकल कॉलेज

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 01, 2018 06:05 pm IST,  Updated : Feb 02, 2018 02:25 pm IST

नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम को तहत 50 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया गया है। स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह अब डिजिटल बोर्ड लाने की बात भी कही गई है

Budget announcements for youths - India TV Hindi
Budget announcements for youths

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तत मंत्री अरुण जेटली ने बजट में देश के हर आयू वर्ग तक फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। मध्यम वर्ग के साथ महिलाओं और वरिष्ठ नागरियों के लिए तो कई ऐलान हुई हैं लेकिन साथ में युवाओं के लिए भी घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए स्कॉलरशिप से लेकर मेडिकल कॉलेज और तथा रिसर्च फेलोसिप जैसी योजनाओं घोषित की गई हैं।

​​ 

Budget announcements for youths
Budget announcements for youths

बजट में नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम को तहत 50 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया गया है। स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह अब डिजिटल बोर्ड लाने की बात भी कही गई है। उच्च शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री रिसर्च फैलोसिप स्कीम के तहत देशभर से 1000 बीटेक छात्रों को चुने जाने का प्रावधान है, इन छात्रों को भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान और भारतीय विज्ञान संस्थान जैसी जगहों से पीएचडी के लिए सुविधाएं और पैसा मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा अध्यापकों के लिए इंटिग्रेटिड बीएड प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, सेवारत अध्यापकों के लिए यह सुविधा होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा