1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 51 अंक ऊपर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 51 अंक ऊपर

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jul 07, 2016 11:25 am IST,  Updated : Jul 07, 2016 11:37 am IST

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 51 अंक ऊपर- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 51 अंक ऊपर

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 51.26 अंकों की बढ़त के साथ 27,218.13 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.30 की मामूली बढ़त के साथ 8,357.50 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.1 अंकों की मजबूती के साथ 27,209.97 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.05 अंकों की बढ़त के साथ 8,342.00 पर खुला।

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर पिटते नजर आ रहा है और करीब 1 फीसदी टूटा है। वहीं माडिया सेक्टर 0.7 फीसदी और ऑटो सेक्टर 0.1 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी मेटल सेक्टर दिखा रहा है, जो करीब 1 फीसदी उछला है। साथ ही पीएसयू बैंक 0.8 फीसदी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर 0.5 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।

निफ्टी चढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को 2.6 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा 1.3 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स 1.2 फीसदी की मजबूती दिखा रहे हैं। वहीं जी एंटरटेनमेंट सबसे ज्यादा 1.9 फीसदी टूटा है, साथ ही टेक महिंद्रा 1.7 फीसदी, एचसीएल टेक 1.6 फीसदी कमजोर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- इस साल चांदी ने 41 फीसदी और सोने ने 22 फीसदी दिया रिटर्न, बाजार ने निवेशकों को किया निराश

यह भी पढ़ें- History Repeats Itself: ब्रेक्जिट ने दिलाई 2008 की महामंदी की याद, क्या चांदी फिर पहुंचेगी 70,000 रुपए के पार?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा