1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया का स्थायी कर्मचारियों को 60% वेतन पर सप्ताह में 3 दिन काम का विकल्प

एयर इंडिया का स्थायी कर्मचारियों को 60% वेतन पर सप्ताह में 3 दिन काम का विकल्प

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 11:08 pm IST

विकल्प चुनने वालों को अवकाश के दिन कहीं और काम करने की अनुमति नहीं

Air India- India TV Hindi
Air India Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए ‘सप्ताह में कम दिन काम की योजना’ पेश की है। इसके तहत पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को छोड़कर एयरलाइन के स्थायी कर्मचारी सप्ताह में तीन दिन काम का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 60 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह उपाय लागू करने का मकसद कोरोना वायरस महामारी के बीच एयर इंडिया की नकदी प्रवाह की स्थिति को सुधारना है। अधिकारियों ने कहा कि जो स्थायी कर्मचारी इस विकल्प को चुनेंगे, वे इस योजना को एक साल तक के लिए अपना सकते हैं। इस महामारी से विमानन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संकट के बीच लगभग सभी एयरलाइंस ने अपने नकदी प्रवाह को सुधारने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती और छंटनी जैसे कदम उठाए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जो कर्मचारी सप्ताह में कम दिन काम का विकल्प चुनेंगे, उनको शेष दिनों में किसी और रोजगार के विकल्प की अनुमति नहीं होगी। देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था। देश में सीमित संख्या में घरेलू यात्री उड़ानें 25 मई से दोबारा शुरू हो गई हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा