1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हवाई सफर करते वक्त मिलेगा मनपसंद खाना, एयर इंडिया ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में शुरू की सर्विस

हवाई सफर करते वक्त मिलेगा मनपसंद खाना, एयर इंडिया ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में शुरू की सर्विस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 11, 2015 11:05 am IST,  Updated : Dec 11, 2015 11:07 am IST

एयर इंडिया ने नई दिल्ली से चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए व्यक्तिगत रूचि के हिसाब से भोजना सेवा शुरू की है।

हवाई सफर करते वक्त मिलेगा मनपसंद खाना, एयर इंडिया ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में शुरू की सर्विस- India TV Hindi
हवाई सफर करते वक्त मिलेगा मनपसंद खाना, एयर इंडिया ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स में शुरू की सर्विस

नई दिल्ली। सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने नई दिल्ली से चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए व्यक्तिगत रूचि के हिसाब से भोजना सेवा शुरू की है। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि कैटरिंग सर्विस देने वाली ताज सैट्स और स्काई गोरमेट के सहयोग से आर्डर टू शेफ (खानसामा को दीजिए आदेश) नाम से नई सेवा शुरू की गई है।

आर्डर टू शेफ सर्विस हुई शुरू

एयर इंडिया ने कहा कि आर्डर टू शेफ सर्विस के तहत चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट्स के अपने फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए व्यक्तिगत रूचि के हिसाब से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यानी अब एयर इंडिया में हवाई सफर करते वक्त आप मनपसंद खाना खा सकते हैं। कंपनी फिलहाल यह सर्विस दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-न्यूयार्क उड़ानों और तीन दैनिक दिल्ली-लंदन उड़ानों में उपलब्ध है। एयर इंडिया इस सर्विस को दूसरे इंटरनेशनल फ्लाइट्स में शुरू कर रहा है। एयर इंडिया दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट्स में दो प्रकार के भोजन और हाई-टी देता है।

नई दि‍ल्ली से सीधे कनेक्ट हुआ सिलिकॉन वैली

दुनिया का स्टार्टअप हब कहे जाने वाले सिलिकॉन वैली अब सीधे नई दि‍ल्ली से जुड़ गया है। एयर इंडिया ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। इसके साथ ही यह भारत की पहली एयरलाइन कंपनी बन गई है, जिसने यह सेवा शुरू की है। एयरइंडिया की उड़ान एआई 173 बुधवार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर 230 यात्रियों के साथ यहां पहुंची। यहां हवाईअड्डा यातायात नियंत्रक टॉवर ने उड़ान के स्वागत में भारतीय तिरंगे के रंग की रोशनी जलाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा