1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो यात्री से मारपीट के मामले में एयर इंडिया ने ली चुटकी, कहा- 'हम सिर्फ नमस्‍ते करने के लिए उठाते हैं हाथ'

इंडिगो यात्री से मारपीट के मामले में एयर इंडिया ने ली चुटकी, कहा- 'हम सिर्फ नमस्‍ते करने के लिए उठाते हैं हाथ'

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 09, 2017 09:59 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 09:59 am IST

इंडिगो के यात्री के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने चुटकी लेते हुए सोशल साइट ट्विटर पर विज्ञापन जारी किए हैं।

इंडिगो यात्री से मारपीट के मामले में एयर इंडिया ने ली चुटकी, कहा- ‘हम सिर्फ नमस्‍ते करने के लिए उठाते हैं हाथ’- India TV Hindi
इंडिगो यात्री से मारपीट के मामले में एयर इंडिया ने ली चुटकी, कहा- ‘हम सिर्फ नमस्‍ते करने के लिए उठाते हैं हाथ’

नई दिल्ली विमानन कंपनी इंडिगो को यात्री पर हमले के मामले में कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच एयर इंडिया ने विज्ञापनों के माध्यम से इंडिगो पर निशाना साधते हुए यात्रियों को अनबिटेबल सेवा (सुरक्षित सेवा) देने का वादा किया है। इंडिगो के कर्मचारियों द्वारा यात्री के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने चुटकी लेते हुए सोशल साइट ट्विटर पर विज्ञापन जारी किए हैं।

विज्ञापन में एयर इंडिया ने ‘अनबिटेबल सेवा’ (बिना के किसी नुकसान के सेवा) देने का वादा किया है, इस विज्ञापन में ‘बीट’ शब्द का रंग नीला है, जो कि इंडिगो का (विषय रंग) थीम कलर है। जबकि, दूसरे विज्ञापन में एयर इंडिया के व्यापार-चिह्न (ट्रेडमार्क) ‘महाराज’ को दिखाया गया है और लिखा गया है कि हम अपना हाथ सिर्फ नमस्ते करने के लिए उठाते हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें दिखाया गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो के कर्मचारी एक यात्री से मारपीट कर रहे हैं। यह घटना 15 अक्‍टूबर की है। इस घटना के बाद विमानन कंपनी ने यात्री से माफी मांगी।

यह भी पढ़ें : इंडिगो पर निशाना साधने वाले विज्ञापन पर जेट एयरवेज ने दी सफाई, कहा उन्होंने नहीं किया यह काम

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर एयरलाइन के स्टाफ ने की यात्री की जमकर पिटाई, प्रेसिडेंट को मांगनी पड़ी माफी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा