1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरएशिया इंडिया ने पायलटों के मई, जून के वेतन में 40 प्रतिशत की कटौती की

एयरएशिया इंडिया ने पायलटों के मई, जून के वेतन में 40 प्रतिशत की कटौती की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 02, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 10:43 pm IST

अप्रैल में हुई अन्य प्रबंधन और कर्मचारियों की सैलरी में कटौती मई जून में भी जारी

AirAsia- India TV Hindi
AirAsia Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। एयरएशिया इंडिया ने अपने पायलटों के मई और जून माह के वेतन में औसतन 40 प्रतिशत की कटौती की है। एयरलाइन के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि अन्य श्रेणियों और वरिष्ठ प्रबंधन के वेतन में कटौती अप्रैल के समान ही रहेगी। एयरएशिया इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधन ने अप्रैल में वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती ली थी। अन्य श्रेणियों के कार्यकारियों के वेतन में 7-17 प्रतिशत की कटौती की गई थी। हालांकि, 50,000 रुपये या उससे कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए कोई कटौती नहीं की गई थी।

टाटा-एसआईए के संयुक्त उद्यम वाली विमानन कंपनी अगले सप्ताह अपने परिचालन के छह साल पूरे कर रही है। एयरलाइन के कर्मचारियों की संख्या 2,500 है। एयरलाइन के 30 एयरबस ए320 विमानों के बेड़े के लिए पायलटों की संख्या 600 है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘पहले एक पायलट को उड़ान का परिचालन करने या नहीं करने पर भी निश्चित 70 घंटे का भुगतान किया जाता था। अब इसे घंटाकर 20 घंटे कर दिया गया है। इस तरह फर्स्ट ऑफिसर (जूनियन पायलट) का वेतन 1.40 लाख रुपये से घटकर 40,000 रुपये रह गया है। वहीं कैप्टन यानी वरिष्ठ पायलट का वेतन 3.45 लाख से घटकर एक लाख रुपये पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा