1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Airtel ग्राहकों को मिल रहा 499 रुपए का फायदा, ऐसे उठाए लाभ

Airtel ग्राहकों को मिल रहा 499 रुपए का फायदा, ऐसे उठाए लाभ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 04, 2021 10:38 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 10:38 pm IST

अगर आप एयरटेल के ग्राहक है तो आपको 499 रुपए का फायदा हो सकता है। टेलीकॉम कंपनियों के बीच कॉम्पटिशन जारी है। नए साल पर टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी हैं।

Airtel ग्राहकों को मिल रहा 499 रुपए का फायदा, ऐसे उठाए लाभ- India TV Hindi
Airtel ग्राहकों को मिल रहा 499 रुपए का फायदा, ऐसे उठाए लाभ Image Source : AIRTEL

नई दिल्ली: अगर आप एयरटेल के ग्राहक है तो आपको 499 रुपए का फायदा हो सकता है। टेलीकॉम कंपनियों के बीच कॉम्पटिशन जारी है। नए साल पर टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी हैं। कंपनियां ग्राहकों के लिए सस्ते प्लान के साथ अडिशनल बेनिफिट पर फोकस कर रही हैं। ऐसे में एयरटेल के 448 रुपए वाले प्लान में आपको 499 रुपए का फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही इस प्लान के साथ आपको 3 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉल करने के बेनेफिट भी मिलेंगे। 

कैसे होगा 499 रुपए का फायदा

एयरटेल के 448 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में आपको 499 रुपए का फायदा हो सकता है। इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी के एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी कीमत 399 रुपए होती है। इसके अलावा आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आप 448 रुपए के प्लान पर 499 का फायदा उठा सकते है। इसके अलावा एयरटेल के 448 वाले प्लान के साथ ग्राहक Airtel Xstream Premium बेनेफिट जिसमें मुफ्त 400 प्लस लाइव टीवी चैनल, अनलीमिटेड फिल्में और टीवी शो आप देख सकते है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा, 28 दिन की वैलिडिटी, डेली 3 जीबी डेटा का ऑफर कंपनी दे रही है। 

एयरटेल दे रही 199 रुपए में अब 1.5GB डेटा हर दिन

एयरटेल ने अपने 199 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में 1 जीबी से डेटा बढ़ाकर 1.5 जीबी करने की घोषणा कर दी है। यानी कि साफ है कि अब ग्राहकों पहले से ज़्यादा डेटा का फायदा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरटेल ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना टेलीकॉम सर्कल में कुछ चुनिंदा नंबर्स पर 199 रुपए का रिचार्ज कराने पर हर 1.5 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। 199 रुपए के प्रीपेड वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है।

एयरटेल द्वारा यह फायदा चुनिंदा यूजर्स को ही दिया जा रहा है। एयरटेल की वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक टेलिकॉम सर्किल में कुछ चुनिंदा नंबर्स के पर 199 रुपए के रिचार्ज पर हर दिन 1.5 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा