1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अलीबाबा के सहसंस्थापक और चीन के सबसे अमीर व्‍यक्ति जैक मा सोमवार को होंगे रिटायर, करेंगे अब यह काम

अलीबाबा के सहसंस्थापक और चीन के सबसे अमीर व्‍यक्ति जैक मा सोमवार को होंगे रिटायर, करेंगे अब यह काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 08, 2018 10:41 am IST,  Updated : Sep 08, 2018 10:41 am IST

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने कहा है कि वह सोमवार को रिटायर हो जाएंगे। रिटायरमेंट के बाद वह शिक्षा के क्षेत्र में मानव सेवा करेंगे।

jack ma - India TV Hindi
jack ma Image Source : JACK MA

 न्यूयॉर्क। चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने कहा है कि वह सोमवार को रिटायर हो जाएंगे। रिटायरमेंट के बाद वह  शिक्षा के क्षेत्र में मानव सेवा करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक विशेष इंटरव्‍यू में जैक मा ने कहा कि उनका रिटायरमेंट एक युग का अंत नहीं है बल्कि एक युग की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि मुझे शिक्षा पसंद है। मैं अपना अधिक समय और पैसा इसी क्षेत्र में लगाऊंगा। वह अंग्रेजी के शिक्षक रह चुके हैं और उन्होंने 17 और लोगों के साथ मिलकर 1999 में चीन के झेजियांग के हांगझू में अपने अपार्टमेंट में अलीबाबा की स्थापना की थी।

जैक मा को चीन के कई घरों में पूजा तक जाता है। कई घरों में आप उनकी तस्वीरों को देख सकते हैं, जहां उन्हें भगवान के समान पूजा जाता है। हालांकि, जैक मा अलीबाबा के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे और कंपनी के प्रबंधन को देखेंगे। जैक मा सोमवार को 54 वर्ष के होने जा रहे हैं, इस दिन चीन में राष्ट्रीय अवकाश होता है और इसे चीन में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। अलीबाबा की सालाना कमाई लगभग 250 अरब युआन (40 अरब डॉलर) है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा