1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 25 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार खुले रहेंगे सभी बैंक, RBI ने शनिवार व रविवार को भी काम करने के दिए निर्देश

25 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार खुले रहेंगे सभी बैंक, RBI ने शनिवार व रविवार को भी काम करने के दिए निर्देश

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 25, 2017 12:03 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 12:08 pm IST

25 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक भारतीय रिजर्व बैंक की कुछ चुनिंदा कार्यालयों समेत सभी सरकारी बैंक और कुछ निजी बैंक लगातार खुले रहेंगे।

25 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार खुले रहेंगे सभी बैंक, RBI ने शनिवार व रविवार को भी काम करने के दिए निर्देश- India TV Hindi
25 मार्च से 1 अप्रैल तक लगातार खुले रहेंगे सभी बैंक, RBI ने शनिवार व रविवार को भी काम करने के दिए निर्देश

मुंबई। 25 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक भारतीय रिजर्व बैंक की कुछ चुनिंदा कार्यालयों समेत सभी सरकारी बैंक और कुछ निजी बैंक लगातार खुले रहेंगे। यहां सामान्‍य दिनों की तरह ही कामकाज होता रहेगा। यानि अब आप शनिवार, रविवार या किसी भी अन्‍य सार्वजनिक अवकाश के दौरान बैंक से जुड़े अपने काम निपटा सकते हैं। यह निर्णय वित्‍त वर्ष की समाप्ति के दौरान जमा होने वाले टैक्‍स और विभिन्‍न सरकारी शुल्‍कों व चालानों को ध्‍यान में रखते हुए उठाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों और कुछ निजी बैंकों को 25 मार्च से एक अप्रैल के बीच बैंक खुले रखने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि सरकारी रसीद और भुगतान कार्यों की सुविधा के लिए सरकारी कामकाज का संचालन करने वाले सभी एजेंसी बैंकों को वर्तमान वित्त वर्ष में सभी दिन और एक अप्रैल, 2017 को (शनिवार, रविवार और सभी छुट्टियों समेत) बैंक खुले रखने का निर्देश दिया जाता है।

No

इसमें कहा गया है कि इन सभी दिनों में सरकारी कामकाज का संचालन करने वाले रिजर्व बैंक के सभी संबंधित विभाग भी खुले रहेंगे।

पैन कार्ड पर लिखे नंबरों का क्‍या होता है मतलब, समझिए

PAN Card numbers

2 (4)IndiaTV Paisa

3 (3)IndiaTV Paisa

CaptureIndiaTV Paisa

4 (3)IndiaTV Paisa

5 (3)IndiaTV Paisa

6 (1)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा