1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन की 'ग्रेट इंडियन सेल' 21 जनवरी से होगी शुरू, इंटरनेशनल ब्रांड्स पर मिलेगी 35 फीसदी तक छूट

अमेजन की 'ग्रेट इंडियन सेल' 21 जनवरी से होगी शुरू, इंटरनेशनल ब्रांड्स पर मिलेगी 35 फीसदी तक छूट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 19, 2016 04:28 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 04:31 pm IST

तीन दिन चलने वाली अमेजन के इस सेल की शुरुआत 21 जनवरी के मध्य रात्री से होगी और 23 जनवरी को 12 बजे तक चलेगी।

अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन सेल’ 21 जनवरी से होगी शुरू, इंटरनेशनल ब्रांड्स पर मिलेगी 35 फीसदी तक छूट- India TV Hindi
अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन सेल’ 21 जनवरी से होगी शुरू, इंटरनेशनल ब्रांड्स पर मिलेगी 35 फीसदी तक छूट

नई दिल्ली। ‘ग्रेट इंडियन दिवाली सेल’ से उत्साहित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, रिपब्लिक डे से पहले ‘ग्रेट इंडियन सेल’ लेकर आई है। तीन दिन चलने वाली इस सेल की शुरुआत 21 जनवरी की मध्य रात्री से होगी और 23 जनवरी को 12 बजे तक चलेगी। इसके तहत ग्राहक 40 इंटरनेशनल ब्रांड्स पर 35 फीसदी तक छूट का फायदा उठा सकते हैं। अमेजन डॉट इन का यह ऑफर इसके ऐप और वेबसाइट दोनों के लिए है। हालांकि, टॉप ऑफर्स ऐप पर 15 मिनट पहले ही उपलब्ध हो जाएंगे।

इंटरनेशनल ब्रांड्स पर 35 फीसदी तक छूट

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अमेजन के लिए यह सेल सबसे ज्यादा बिक्री वाली साबित होगी। गोप्रो कैमरा और एमआई इलेक्ट्रॉनिक्स के सीमित समय के डील्स के अलावा खिलौना बनाने वाली अमेरिकी कंपनी 30 फीसदी तक छूट ऑफर कर रही है। वहीं, इंटरनेशनल बेबी ब्रांड्स पर 35 फीसदी तक की छूट कंपनी दे रही है। इसके अलावा इंटरनेशनल होम एंड किचन ब्रांड्स पर 20 फीसदी डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा।

72 ऑवर डील मैराथन

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (कैटेगरी मैनेजमेंट) समीर कुमार ने कहा कि ‘ग्रेट इंडियन सेल’ कस्टमर्स को देखते हुए पेश किया जा रहा है। इसमें स्पेशल कैटेगरी ’72 ऑवर डील मैराथन’ में ग्राहकों को बेस्ट ऑफर्स मिलेंगे। हम ग्रेट इंडियन सेल की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। देशभर के ग्राहकों को सस्ता सामान खरीदने का मौका मिलेगा। पिछले साल भी कंपनी ने तीन का ‘ग्रेट इंडियन दिवाली सेल’ लगाया था। अमेजन को भारत में शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। 2015 में कंपनी का कारोबार चार गुना बढ़ा है। वहीं, कंपनी के ग्राहकों की संख्या 230 फीसदी बढ़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा