1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन इंडिया जल्‍द शुरू करेगी अपना मोबाइल वॉलेट, RBI ने दी मंजूरी

अमेजन इंडिया जल्‍द शुरू करेगी अपना मोबाइल वॉलेट, RBI ने दी मंजूरी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 13, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 04:18 pm IST

ऑनलाइन मार्केटप्‍लेस अमेजन इंडिया को देश में प्रीपेड पेमेंट इंस्‍ट्रूमेंट (पीपीआई) या मोबाइल वॉलेट शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल हो गया है।

अमेजन इंडिया जल्‍द शुरू करेगी अपना मोबाइल वॉलेट, RBI ने दी मंजूरी- India TV Hindi
अमेजन इंडिया जल्‍द शुरू करेगी अपना मोबाइल वॉलेट, RBI ने दी मंजूरी

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन मार्केटप्‍लेस अमेजन इंडिया को देश में प्रीपेड पेमेंट इंस्‍ट्रूमेंट (पीपीआई) या मोबाइल वॉलेट शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल हो गया है। अमेजन अपने प्रतिस्‍पर्धियों स्‍नैपडील और पेटीएम से अब और अधिक आक्रामकता से प्रतिस्‍पर्धा कर पाएगी।

यह मंजूरी अमेरिका की इस कंपनी को भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट मार्केट में प्रवेश करने में मदद करेगी। अमेजन इंडिया ने एक बयान में कहा है कि आरबीआई से उसे पीपीआई लाइसेंस मिलने की खुशी है। हमारा पूरा ध्‍यान ग्राहकों को सुविधाजनक और विश्‍वसनीय नगदी रहित भुगतान अनुभव प्रदान करने पर है।

अमेजन ने पिछले साल दिसंबर में अपनी पे बैलेंस सर्विस टू कैश को लॉन्‍च किया था। अमेजन पे का संचालन गिफ्ट कार्ड प्रदाता क्विककिल्‍वर को जारी किए गए पीपीआई लाइसेंस पर हो रहा है, जिसमें अमेजन ने 2014 में निवेश किया था। अब यह प्रीपेड वॉलेट सर्विस भी लॉन्‍च कर सकता है ताकि यह पेटीएम और स्‍नैपडील के मोबाइल वॉलेट से प्रतिस्‍पर्धा कर सके, जो अन्‍य मर्चेंट्स को भी स्‍वीकार करता है।

अमेजन इंडिया ने कहा है कि वह अपने ग्राहक को जानो और ऑथेंटीकेशन के साथ निम्‍न सीमा वॉलेट डिसपेंशन को जारी रखेगी। इससे हमें ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट को अपनाने के लिए प्रोत्‍साहित करने में मदद मिलेगी और हम भारत को लेस कैश इकोनॉमी बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा