1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डेढ़ महीने पहले ट्वीटर पर हुई बिजनेस डील पर काम हुआ शुरू, अमूल ने रेलवे के रेफ्रि‍जरेटेड यान से भेजी मक्‍खन की पहली खेप

डेढ़ महीने पहले ट्वीटर पर हुई बिजनेस डील पर काम हुआ शुरू, अमूल ने रेलवे के रेफ्रि‍जरेटेड यान से भेजी मक्‍खन की पहली खेप

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 11, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 03:12 pm IST

डेयरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमूल ने देश के विभिन्न हिस्सों में सामान पहुंचाने के लिए रेलवे की रेफ्रिजरेटेड परिवहन सेवा का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

डेढ़ महीने पहले ट्वीटर पर हुई बिजनेस डील पर काम हुआ शुरू, अमूल ने रेलवे के रेफ्रि‍जरेटेड यान से भेजी मक्‍खन की पहली खेप- India TV Hindi
डेढ़ महीने पहले ट्वीटर पर हुई बिजनेस डील पर काम हुआ शुरू, अमूल ने रेलवे के रेफ्रि‍जरेटेड यान से भेजी मक्‍खन की पहली खेप

नई दिल्‍ली। डेयरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमूल ने देश के विभिन्न हिस्सों में सामान पहुंचाने के लिए रेलवे की रेफ्रिजरेटेड परिवहन सेवा का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इसके तहत रेलवे के रेफ्रि‍जरेटेड पार्सल डिब्बे में मक्खन की पहली खेप भेजी गई है।

दरअसल, डेयरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमूल ने 23 सितंबर को भारतीय रेलवे को ट्विटर पर देश के विभिन्न हिस्सों में माल पहुंचाने के लिए रेलवे की सेवाओं का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में अमूल ने पूछा था कि वह देशभर में मक्खन पहुंचाने के लिए रेलवे के रेफ्रि‍जरेटेड पार्सल डिब्बे का इस्तेमाल करना चाहता है।

अमूल ने आज अपने ट्वीटर द्वारा बताया कि 17 मीट्रिक टन अमूल मक्खन का पहला शीतित डिब्बा पालनपुर से दिल्ली के लिए हमारी दूध रेलगाड़ी के साथ रवाना कर दिया गया है। इसके लिए अमूल ने त्वरित कदम उठाने के वास्ते भारतीय रेलवे का धन्यवाद किया। अमूल ने 23 सितंबर को भारतीय रेलवे को भेजे अपने कारोबारी प्रस्ताव में पूछा था कि वह भारत में ‘अमूल मक्खन’ की सप्लाई के लिए रेफ्रि‍जरेटेड पार्सल वैन का इस्तेमाल करने का इच्छुक है। सलाह दें। इस पर भारतीय रेलवे ने ट्वीटर पर तुरंत कंपनी के ही प्रचलित टैग लाइन का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया था कि भारतीय रेलवे को ‘अटर्ली बदर्ली’ दि टेस्ट ऑफ इंडिया को हर भारतीय तक पहुंचाने में प्रसन्नता होगी।

भारतीय रेल आमतौर पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए ट्वीटर हैंडल का इस्तेमाल करता है। लेकिन शायद यह पहला मौका है जब इसका इस्तेमाल किसी कारोबारी प्रस्ताव के लिए किया गया है। भारतीय रेलवे ने कुछ साल पहले खराब होने वाले सामान जैसे- फल, सब्जियों, मांस और चॉकलेट के सुविधाजनक परिवहन के लिए शीतित यान सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि, ये सेवाएं कुछ विशिष्ट मार्ग पर ही उपलब्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा