1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन से आयात होने वाले ओ-एसिड पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, दवा उद्योग में होता है इस्‍तेमाल

चीन से आयात होने वाले ओ-एसिड पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, दवा उद्योग में होता है इस्‍तेमाल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 26, 2017 03:43 pm IST,  Updated : May 26, 2017 03:43 pm IST

चीन से होने वाले एक विशेष रसायन ओ-एसिड के आयात पर 8.79 डॉलर प्रति किलोग्राम की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लग सकता है।

चीन से आयात होने वाले ओ-एसिड पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, दवा उद्योग में होता है इस्‍तेमाल- India TV Hindi
चीन से आयात होने वाले ओ-एसिड पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, दवा उद्योग में होता है इस्‍तेमाल

नई दिल्ली। चीन से होने वाले एक विशेष रसायन ओ-एसिड के आयात पर 8.79 डॉलर प्रति किलोग्राम की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लग सकता है। इस रसायन का उपयोग दवा उद्योग में किया जाता है।

महानिदेशालय ने डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है ताकि घरेलू उद्योग को नुकसान से बचाया जा सके। इसके आयात पर 0.03 डॉलर प्रति किलोग्राम से लेकर 8.79 डॉलर प्रति किलोग्राम तक शुल्क लगाने का सुझाव दिया गया है।

डीजीएडी ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि ओ-एसिड या ओफ्लोक्सासिन एसिड का आयात 2013-14 के 427 टन से बढ़कर 2015-16 में 583 टन हो गया। इस रसायन का उपयोग ब्रोंकाइटिस, निमोनिया समेत कुछ खास संक्रमणों तथा त्वचा, ब्लाडर, मूत्र नली, प्रजनन अंग आदि के संक्रमण के इलाज में किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा