1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Apple ने आज बोला 'नमस्ते', भारत में खोला पहला Apple Store Online, शॉपिंग के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Apple ने आज बोला 'नमस्ते', भारत में खोला पहला Apple Store Online, शॉपिंग के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2020 11:37 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 11:40 am IST

Apple ने आज भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर शुरू कर दिया है। इसका नाम Apple Store Online है। आज इस नई सुविधा की शुरुआत एप्पल ने नमस्ते कह कर की।

apple launches online store in India- India TV Hindi
apple launches online store in India Image Source : APPLE

नई दिल्‍ली। Apple ने आज भारत में अपना पहला Apple Store Online लॉन्च कर दिया है। आज इसे लॉन्च करने के साथ ही एप्पल ने भारत को नमस्ते कहा। यहां भारतीय उपभोक्‍ताओं को एप्‍पल प्रोडक्‍ट्स और सपोर्ट सर्विसेस की फुल रेंज उपलब्‍ध कराई गई हैं। एप्‍पल के मुताबिक, नया ऑनलाइन स्‍टोर उपभोक्‍ताओं को वहीं प्रीमियम अनुभव उपलब्‍ध कराएगा, जैसा एप्‍पल स्‍टोर पर मि‍लता है। ऐपल ऑनलाइन स्टोर के लिए ये https://www.apple.com/in/shop यूआरएल है। इसके जरिए सीधे आप प्रोडक्ट्स के पेज पर पहुंच कर खरीदारी कर सकते हैं। Apple India Online Store पर टोटल 9 कैटिगरी दिख रही है। इमसें iPhone, Mac, iPad, Apple Watch, AirPods, iPod touch, Apple TV और Accessories शामिल हैं। आइए जानते हैं एप्‍पल भारत में ऑनलाइन स्‍टोर के जरिये कौन-कौन सी सर्विस उपलब्‍ध कराएगा:

शॉपिंग असिस्‍टैंस

एप्‍पल वॉच सीरीज 6 से लेकर आईफोन, आईपैड और मैक कम्‍प्‍यूटर से लेकर ऑनलाइन स्‍टोर पर एप्‍पल की संपूर्ण प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो उपलब्‍ध होगा। सेल प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन स्‍टोर पर एक एप्‍पल स्‍पेशिएलिस्‍ट होगा। शॉपिंग असिस्‍टैंस फीचर के जरिये, उपभोक्‍ता हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सीधे एप्‍पल से एडवाइस, गाइडेंस और नए उत्‍पादों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Google 30 सितंबर को लॉन्‍च करेगी pixel 5, Apple iPhone 12 में नहीं होगा 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट

पेमेंट ऑप्‍शन

एप्‍पल स्‍टोर ऑनलाइन पर विभिन्‍न पेमेंट्स मोड उपलब्‍ध होंगे, जिसमें डेबिड और क्रेडिट कार्ड भी शामिल हैं। अन्‍य ऑप्‍शन में क्रेडिट कार्ड ईएमआई,रूपे, यूपीआई, नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड ऑन डिलीवरी भी शामिल हैं।

नो-कॉन्‍टैक्‍ट फ्री डिलीवरी

एप्‍पल स्‍टोर ऑनलाइन के जरिये खरीदे जाने वाले उत्‍पादों की डिलीवरी एकदम फ्री होगी और कंपनी सभी ऑर्डर की नो-कॉन्‍टैक्‍ट डिलीवरी करेगी।

एक्‍सचेंज प्रोग्राम

एप्‍पल स्‍टोर ऑनलाइन पर आईफोन के लिए एक्‍सचेंज ऑफर भी होगा। यहां उपभोक्‍ताओं को एक ट्रेड इन ऑप्‍शन भी मिलेगा जहां उपभोक्‍ता नए आईफोन के लिए अपने पुराने आईफोन को बदल सकते हैं।

एप्‍पल केयर प्‍लस

AppleCare+ चुनिंदा उत्‍पादों पर वारंटी को 2 साल तक बढ़ाती है। इसमें टेक्‍नीकल सपोर्ट और एक्‍सीडेंटल डैमेज कवर मिलेगा। इसके अलावा एप्‍पल केयर प्‍लस में उपभोक्‍ताओं को फ्री ऑफ चार्ज रिपेयर या रिप्‍लेसमेंट एप्‍पल की स्‍टैंडर्ड  वारंटी नियमों के तहत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा