1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ATF हुआ 3 प्रतिशत महंगा, एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं हुआ बदलाव

ATF हुआ 3 प्रतिशत महंगा, एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं हुआ बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 12:56 pm IST

पिछली बार गत 16 जुलाई को विमान ईंधन का भाव 1.5 प्रतिशत (635.47 रुपए प्रति हजार लीटर) बढ़ाया गया था।

ATF price hiked 3 pc; no change in LPG, petrol, diesel rates- India TV Hindi
ATF price hiked 3 pc; no change in LPG, petrol, diesel rates Image Source : THEHINDUBUSINESSLINE

नई दिल्‍ली। तेल कंपनियों ने विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का भाव शनिवार को तीन प्रतिशत बढ़ा दिया। विमान टर्बाइन ईंधन के भाव में दो महीनें में यह लगातार पांचवीं वृद्धि है। डीजल, पेट्रोल और रसाईं गैस के भाव पिछले स्तर पर बने हुए हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को जारी मूल्य समीक्षा संबंधी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन का भाव 1304.25 रुपए प्रति हजार लीटर या तीन प्रतिशत बढ़ा कर 43,932.53 रुपए प्रति किलो लीटर कर दिया गया है।

पिछली बार गत 16 जुलाई को विमान ईंधन का भाव 1.5 प्रतिशत (635.47 रुपए प्रति हजार लीटर) बढ़ाया गया था। पिछली चार बार की मूल्य समीक्षा में विमान ईंधन का भाव प्रति हजार लीटर कुल मिला कर 22,483.91 रुपए बढ़ गया था। दिल्ली में पेट्रोल का भाव एक माह से 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 73.56 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। पेट्रोल इससे पहले सात जून से 29 जून के बीच इसमें कुल मिला कर 9.17 रुपए और डीजल सात जून से कुल 12.15 रुपए महंगा हुआ था।

रसोई गैस की दर भी एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी है। एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैस का सिलेंडर दिल्ली में एक रुपए बढ़ा कर 594 रुपए के भाव कर दिया गया था। रसोई गैस फरवरी में 858.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई थी। ग्राहकों को साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। पेट्रोल और डीजल के भाव की समीक्षा दैनिक और विमान ईंधन की समीक्षा पाक्षिक आधार पर की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा