1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हनीमून के लिए भारतीय नवविवाहित जोड़ों की सबसे पसंदीदा जगह है बाली, यूनान और पेरिस शीर्ष 5 में हैं शामिल

हनीमून के लिए भारतीय नवविवाहित जोड़ों की सबसे पसंदीदा जगह है बाली, यूनान और पेरिस शीर्ष 5 में हैं शामिल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 30, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 02:22 pm IST

भारत में हनीमून के लिए यात्रा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें बाली का इंडोनेशिया द्वीप एक सर्वेक्षण में भारतीय जोड़ों की सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरा है।

हनीमून के लिए भारतीय नवविवाहित जोड़ों की सबसे पसंदीदा जगह है बाली, यूनान और पेरिस शीर्ष 5 में हैं शामिल- India TV Hindi
हनीमून के लिए भारतीय नवविवाहित जोड़ों की सबसे पसंदीदा जगह है बाली, यूनान और पेरिस शीर्ष 5 में हैं शामिल

मुंबई। भारत में हनीमून के लिए यात्रा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें बाली का इंडोनेशिया द्वीप एक सर्वेक्षण में भारतीय जोड़ों की सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरा है।

ईजीगो1 डॉट कॉम के इस सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय जोड़े हनीमून के लिए समुद्र तटीय क्षेत्र को पसंद कर रहे हैं, जहां उन्हें आगमन पर फ्री वीजा जैसी सुविधा भी मिल जाए। शादी में जहां परिवार के सभी सदस्यों की भूमिका होती है, वहीं हनीमून एक निजी यात्रा सुख है, जिसके लिए अधिकतर जोड़े एक या छह महीने पहले से स्वयं योजना बनाते हैं।

कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक नीलू सिंह ने कहा कि हनीमून के लिए बाली भारतीय जोड़ों की प्रमुख पसंद है। यहां के रेतीले समुद्र तट और आकर्षक मनोरम दृश्य स्थान के साथ ही आगमन पर मुफ्त वीजा की सुविधा और सीधी उड़ान के बढ़े हुए विकल्पों के चलते लोग इसे और भी ज्यादा पसंद करते हैं।

यह सर्वेक्षण कंपनी के मंच पर लोगों द्वारा की गई पूछताछ के आकलन के आधार पर किया गया है। इसके लिए कंपनी के जनवरी 2017 से जून 2017 के बीच लोगों द्वारा की गई ऑनलाइन सर्च को आधार बनाया गया है। सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि यूनान, पेरिस और सेशेल्स अभी भी शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाए हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा