1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 8 जनवरी को 3.40 लाख बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, SBI के पांच सहायक बैंकों में नहीं होगा काम

8 जनवरी को 3.40 लाख बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, SBI के पांच सहायक बैंकों में नहीं होगा काम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 29, 2015 10:12 am IST,  Updated : Dec 29, 2015 10:13 am IST

एआईबीईए ने भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहायक बैंकों कर्मचारियों के सेवा करार के उल्लंघन के विरोध में 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

8 जनवरी को 3.40 लाख बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, SBI के पांच सहायक बैंकों में नहीं होगा काम- India TV Hindi
8 जनवरी को 3.40 लाख बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, SBI के पांच सहायक बैंकों में नहीं होगा काम

वड़ोदरा। नए साल में भी हड़ताल आपका पीछा छोड़ने वाला नहीं है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहायक बैंकों कर्मचारियों के सेवा करार के उल्लंघन के विरोध में 8 जनवरी को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। एसबीआई के पांच सहायक बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद और स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर शामिल हैं। इस हड़ताल में करीब 3.40 लाख कर्मचारी शामिल होंगे।

एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बयान में कहा कि एसबीआई के पांच सहायक बैंकों द्वारा द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन किए जाने के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया है। इन बैंकों द्वारा कर्मचारियों पर एकतरफा सेवा शर्तें थोपने का प्रयास किया जा रहा है। देश में अब बैंक हड़ताल आम हो गई है। कभी आरबीआई के कर्मचारी कभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं तो।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार के लिए 4 साल में सबसे खराब साबित हुआ 2015, एफपीआई की बिकवाली से 1660 अंक टूटा सेंसेक्स

छह साल में पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कर्मचारी 19 नवंबर को एक दिन की हड़ताल पर थे। आरबीआई के यूनियन में 17000 कर्मचारी है। कर्मचारी सेंट्रल बैंक द्वारा किए गए कई सुधार उपायों का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही बेहतर रिटायरमेंट बेनीफिट की भी मांग कर रहे है। इस हड़ताल से बैंकों के कामकाज प्रभावित हुआ था। इससे चेक क्लीयरेंस और फॉरन करेंसी ट्रांजेक्शन बाधित हो गई थी। हालांकि, आरटीजीएस सुविधाएं चालू रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा