1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कल से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट की 'बिग फ्रीडम सेल', मिलेगा 71% डिस्काउंट के साथ अतिरिक्‍त कैशबैक भी

कल से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट की 'बिग फ्रीडम सेल', मिलेगा 71% डिस्काउंट के साथ अतिरिक्‍त कैशबैक भी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 08, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 12:45 pm IST

फ्लिपकार्ट का दावा है कि बिग फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहकों को खरीदे गए सामान पर अधिकतम 71 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।

कल से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट की ‘बिग फ्रीडम सेल’, मिलेगा 71% डिस्काउंट के साथ अतिरिक्‍त कैशबैक भी- India TV Hindi
कल से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट की ‘बिग फ्रीडम सेल’, मिलेगा 71% डिस्काउंट के साथ अतिरिक्‍त कैशबैक भी

नई दिल्ली। त्योहारों से पहले कम दाम पर ब्रांडेड सामान खरीदने का सुनहरा मौका बुधवार से मिलने जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट बुधवार से 3 दिन के लिए बिग फ्रीडम सेल का आयोजन करने जा रही है। यह सेल 11 अगस्त तक चलेगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले खत्म होने वाली इस सेल का नाम बिग फ्रीडम सेल है। फ्लिपकार्ट का दावा है कि बिग फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहकों को खरीदे गए सामान पर अधिकतम 71 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।

71 फीसदी डिस्काउंट के अलावा पेमेंट के लिए अगर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो अतीरिक्त 10 फीसदी डिस्काउंट और मिलेगा। यह डिस्काउंट स्मार्टफोन, एसी, स्मार्ट टेलिविजन, वाटर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर, लैपटॉप और वॉशिंग मशीन पर दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं सेल के अच्छे फीचर्स वाले कई फोन भी सस्ते दाम पर मिलेंगे। 9,999 रुपए कीमत वाला लिनोवो के-6 पावर 8,999 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि गूगल पिक्सेल एक्सएल 18 हजार रुपए तक की छूट के बाद 48,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इस सेल में आईफोन-6 भी महज 29,500 रुपए में मिल जाएगा, जबकि मोटो जी-5 प्लस की कीमत करीब 2 हजार रुपए घटाकर 15 हजार रुपए रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा