1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price - आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इस शहर में 121 रुपये प्रति लीटर देने को मजबूर आम जनता

Petrol Diesel Price - आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इस शहर में 121 रुपये प्रति लीटर देने को मजबूर आम जनता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 30, 2021 08:41 am IST,  Updated : Oct 30, 2021 08:41 am IST

दिल्ली के बाहर अन्य शहरों के हाल और भी बदतर हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल (Petrol) 120 रुपये लीटर के ऊपर बिक रहा है।

Petrol Diesel Price - आज फिर महंगा...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price - आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इस शहर में 121 रुपये प्रति लीटर देने को मजबूर आम जनता

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की कीमतों का हाहाकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को लगातार चौथे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने शनिवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 108.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, डीजल की बात की जाए तो शनिवार को डीजल 35 पैसा प्रति लीटर बढ़ा है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 97.72 रुपये हो गई है। 

लेकिन दिल्ली के बाहर अन्य शहरों के हाल और भी बदतर हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल (Petrol) 120 रुपये लीटर के ऊपर बिक रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 121.25 रुपये और डीजल 112.15 रुपये लीटर बिक रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में पेट्रोल 120 रुपये लीटर के करीब है। मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटा है, वहां पेट्रोल की दरों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बालाघाट में 1 लीटर पेट्रोल 120.06 रुपये है। जबकि डीजल 109.32 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में क्या हैं दाम 

देश के अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये और डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 105.74 रुपये और डीजल 101.92 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 109.46 रुपये और डीजल 100.84 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।  इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा