Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate: सोने की कीमत में आया 1500 रुपये का बहुत बड़ा बदलाव, जानिए अब कितनी हैं 22 और 24 कैरेट की कीमतें

Gold Rate: सोने की कीमत में आया 1500 रुपये का बहुत बड़ा बदलाव, जानिए अब कितनी हैं 22 और 24 कैरेट की कीमतें

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jul 07, 2021 12:29 pm IST, Updated : Jul 07, 2021 12:29 pm IST

आपने यदि अभी भी सोना (Gold Price) नहीं खरीदा तो संभव है अब आपने काफी देर कर दी है।

सोने की कीमत में आया 1500...- India TV Paisa

सोने की कीमत में आया 1500 रुपये का बहुत बड़ा बदलाव

आपने यदि अभी भी सोना (Gold Price) नहीं खरीदा तो संभव है अब आपने काफी देर कर दी है। ​बीते 5 दिनों में सोने की कीमतें 1500 रुपये तब बढ़ गई हैं। बुधवार को भी सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा में आज 0.15 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसी के साथ एमसीएक्स पर सोने का भाव 47,800 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। 

इसके अलावा चांदी 69505 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। इसके अलावा पिछले सत्र की बात करें तो यहां सोने में 0.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं, चांदी में भी 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी। 

वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोना तीन सप्ताह के उच्च स्तर के पास कारोबार कर रहा है, लगभग 1,815 डॉलर को छूने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,800.42 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी डॉलर में मामूली कमजोरी से भी कीमती धातु को मदद मिली है।

22 और 24 कैरेट गोल्ड का भाव

एमसीएक्स के अलावा हाजिर भाव में भी सोने की कीमतों में बदलाव हो रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव एक दिन पहले से 320 रुपये बढ़कर बुधवार को 46750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो 10 ग्राम का भाव 50560 रुपये है। इसके अलावा चेन्नई में 49250 रुपये, मुंबई में 47760 रुपये, कोलकाता में 49760 रुपये, हैदराबाद में 48710 रुपये, लखनऊ और जयपुर में भी 50560 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 46550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव 46750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 47750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव 46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement