1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Prices: पेट्रोल में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी डीजल गाड़ी वालों को राहत, दिल्ली में कीमतें 99 के पार चेन्नई में सेंचुरी

Petrol, Diesel Prices: पेट्रोल में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी डीजल गाड़ी वालों को राहत, दिल्ली में कीमतें 99 के पार चेन्नई में सेंचुरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2021 08:15 am IST,  Updated : Jul 02, 2021 08:15 am IST

पेट्रोल डीजल की महंगाई ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। लेकिन आज तय की गई कीमतों को देखकर डीजल वाहनों के मालिक जरूर खुश हो रहे होंगे

Petrol, Diesel Prices: पेट्रोल में...- India TV Hindi
Petrol, Diesel Prices: पेट्रोल में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी डीजल गाड़ी वालों को राहत, दिल्ली में कीमतें 99 के पार चेन्नई में सेंचुरी
पेट्रोल डीजल (Petrol and diesel prices) की महंगाई ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। लेकिन आज तय की गई कीमतों को देखकर डीजल वाहनों के मालिक जरूर खुश हो रहे होंगे। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। लेकिन डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है। 
 
दो दिनों की राहत के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है तो कोलकाता में 40 पैसे प्रति लीटर कीमतें चढ़ गईं। इस बीच दिल्ली में जहां पेट्रोल 99 रुपये के पार चेन्नई भी अब 100 रुपये के क्लब में शामिल हो गया। यहां भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये को पार कर गई हैं। 
 
दिल्ली के बाजार में शुक्रवार को पेट्रोल ताजा वृद्धि के बाद 99.16 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। लेकिन, डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 105.24 रुपये और ​डीजल 96.72 रुपये पर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.13 रुपये पहुंच गए तो डीजल 93.72 पर बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल 99.04 रुपये और डीजल 92.03 पर है। 

पेट्रोल 8.84 रुपये हो चुका है महंगा 

मार्च अप्रैल में देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 मई से पेट्रोल की कीमतों में 34 बार बढ़ोत्तरी हो चुकी है। पेट्रोल के दाम बीते दो महीनें में 8.84 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 33 दिनों में ही डीजल का दाम 8.39 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। 

इन शहरों में पेट्रोल 100 के पार 

विधानसभा चुनाव के न​तीजों की घोषणा के बाद 4 मई से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी आ रही है। हर दिन रुक-रुक कर हो रहे इजाफे की वजह से जैसलमेर, गंगानगर, हैदराबाद, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोगा, मुंबई, रत्‍नागिरी, औरंगाबाद, पटना और लेह जैसे देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के भी पार निकल गई हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा