1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Great Innovation: एक घंटे साइकिल चलाइए 24 घंटे बिजली मुफ्त पाइए, कीमत 12,000 से 15,000 रुपए

Great Innovation: एक घंटे साइकिल चलाइए 24 घंटे बिजली मुफ्त पाइए, कीमत 12,000 से 15,000 रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 18, 2015 12:39 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 12:40 pm IST

बिजली की कमी से जूझ रहे ग्रामीण भारतीयों को बड़ी राहत मिल सकती है। मनोज भार्गव ने एक जगह खड़ी रहने वाली साइकिल पेश की है, जिससे बिजली पैदा की जा सकती है।

Great Innovation: एक घंटे साइकिल चलाइए 24 घंटे बिजली मुफ्त पाइए, कीमत 12,000 से 15,000 रुपए- India TV Hindi
Great Innovation: एक घंटे साइकिल चलाइए 24 घंटे बिजली मुफ्त पाइए, कीमत 12,000 से 15,000 रुपए

नई दिल्ली। बिजली की कमी से जूझ रहे ग्रामीण भारतीयों को बड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय अमेरिकी अरबपति मनोज भार्गव ने एक जगह खड़ी रहने वाली साइकिल पेश की है, जिससे बिजली पैदा की जा सकती है। इससे ग्रामीण परिवार अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस साइकिल को एक घंटे तक चलाने पर एक ग्रामीण परिवार की 24 घंटे की बिजली की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।

12,000 से 15,000 होगी कीमत, मार्च में होगी लॉन्च

मनोज भार्गव ने इस प्रोडक्ट को को पेश करते हुए कहा, यह साइकिल बिजली पैदा करेगी। इसका पेडल फ्लाई व्हील बन जाएगा। यह एक जेनरेटर को घुमाएगा जो इससे जुड़ी बैटरी को चार्ज करेगा। उन्होंने बताया कि इस साइकिल की कीमत 12,000 से 15,000 रुपए के बीच होगी। यह अगले साल मार्च से बाजार में उपलब्ध होगी। इस साइकिल को एक घंटे चलाकर 24 घंटे के लिए बिजली की सप्लाई कर सकते हैं। इससे लाइट जलाई जा सकेगी, एक छोटा पंखा चल सकेगा और मोबाइल फोन को चार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए बिजली का बिल देने की जरूरत नहीं होगी। न ही इस पर ईंधन की लागत आएगी और न प्रदूषण होगा।

सबसे पहले उत्तराखंड में बिकेगी साइकिल

भार्गव ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस उत्पाद के बारे में करीब एक साल पहले बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले अपने इस उत्पाद की बिक्री उत्तराखंड में शुरू करेंगे और बाद में शेष घरेलू बाजार को लक्ष्य किया जाएगा। भार्गव ने कहा कि डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में होगा, लेकिन कीमत को कम करने के लिए इस भारत में भी बनाया जा सकता है। भारत के बाद, अफ्रीकी महाद्वीप और मध्य-पूर्व क्षेत्रों के 50 अन्य देशों प्रोजेक्ट लगाने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा