1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रतन टाटा और धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन, भारत को आर्थिक ताकत बनाने में दोनो का बड़ा योगदान

रतन टाटा और धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन, भारत को आर्थिक ताकत बनाने में दोनो का बड़ा योगदान

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 28, 2017 12:21 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 12:21 pm IST

आज के दिन यानि 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्म हुआ है

Birthday- India TV Hindi
Birthday of Ratan Tata and Dhirubhai Ambani on same day

नई दिल्ली। भारत को आर्थिक ताकत बनाने में देश को दो बड़े उद्योगपतियों का आज जन्मदिन है। आज के दिन यानि 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का जन्म हुआ है, रतन टाटा आज 80 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। धीरूभाई अंबानी का जुलाई 2002 में देहांत हो गया है और उनका जन्म 28 दिसंबर 1932 को गुजरात के चोरवाड में हुआ था।

धीरूभाई अंबानी ने खड़ा किया रिलायंस का साम्राज्य

धीरूभाई अंबानी को देश का सबसे सफल आंत्रप्रेन्योर माना जाता है, उन्होंने 1958 में जिस कंपनी की नीवं रखी थी वह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज देश की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है, मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए के भी पार हो चुका है और यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है, भारत सरकार को आने वाले कुल राजस्व का करीब 5 प्रतिशत हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्री से ही आता है। रिलायंस इंडस्ट्री से अलग हुए रिलायंस एडीएजी ग्रुप का मार्केट कैप भी लगभग 1 लाख करोड़ रुपए माना जाता है।

टाटा ग्रुप का साम्राज्य

टाटा ग्रुप ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में माना जाता है। आज 80 वर्ष के हो चुके रतन टाटा को टाटा ग्रुप का सबसे सफल चेयरमैन माना गया है, वह 21 वर्ष तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और 21 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने टाटा ग्रुप के राजस्व में 40 गुना और मुनाफे में 50 गुना की बढ़ोतरी की। वह 1991 में जमशेद जी टाटा के चेयरमैन पद से हटने के बाद टाटा संस के चेयरमैन रहे और 2012 तक इस पद पर बने रहे। मौजूदा समय में टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए को पार कर 10 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान

भारत की अर्थव्यवस्था में टाटा ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्री रिलायंस एडीएजी ग्रुप की कंपनियों का बड़ा योगदान है, भारत के शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कंपनियों की कुल मार्केट कैप पिछले हफ्ते ही 150 लाख करोड़ रुपए के पार गई हैं, इसमें से टाटा और रिलायंस की कंपनियों का योगदान 16-17 लाख करोड़ रुपए का है। टाटा ग्रुप ने पूरी दुनिया में करीब 7 लाख लोगों को रोजगार दिया हुआ है जिसमें बहुत बड़ा हिस्सा भारत में है, जबकि रिलायंस की दोनो कंपनियों ने करीब 3.5-4 लाख लोगों को रोजगार दिया हुआ है। भारत सरकार को टैक्स से होने वाली कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा टाटा ग्रुप और रिलायंस की कंपनियों से आता है।

आज वित्तमंत्री अरुण जेटली का भी जन्मदिन

यह एक संयोग ही है कि जिस दिन देश के दो सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों का जन्मदिन हुआ है उसी दिन देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली का भी जन्मदिन है, अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा