1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्लूमबर्ग और ट्विटर ने मिलकर वैश्विक समाचार नेटवर्क टिकटॉक की शुरुआत की

ब्लूमबर्ग और ट्विटर ने मिलकर वैश्विक समाचार नेटवर्क टिकटॉक की शुरुआत की

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 18, 2017 03:57 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 04:09 pm IST

उपभोक्ताओं को मोबाइल पर पहले समाचार पढ़ने की सुविधा देने के तहत ब्लूमबर्ग मीडिया और ट्विटर ने सोमवार को वैश्विक समाचार नेटवर्क टिकटॉक शुरू किया है। इसमें दुनियाभर में सामान्य रुचि की खबरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

TicToc- India TV Hindi
Bloomberg Twitter TicToc

मुंबई उपभोक्ताओं को मोबाइल पर पहले समाचार पढ़ने की सुविधा देने के तहत ब्लूमबर्ग मीडिया और ट्विटर ने सोमवार को वैश्विक समाचार नेटवर्क टिकटॉक शुरू किया है। इसमें दुनियाभर में सामान्य रुचि की खबरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ब्लूमबर्ग मीडिया ब्लूमबर्ग का उपभोक्ता आधारित संगठन है। यह कारोबार और वित्त के लिए मल्‍टी प्‍लैटफॉर्म मीडिया कंपनी है।

ट्विटर ने अपने बयान में कहा है कि ब्लूमबर्ग की ओर से टिकटॉक के पहले फीचर के तहत लाइव वीडियो और दुनियाभर में ब्लूमबर्ग के पत्रकारों की ओर से रिपोर्टिंग पेश की जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को ब्रेकिंग न्यूज सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। टिकटॉक बाय ब्लूमबर्ग को समर्थन के लिए मीडिया कंपनी संपादकों, प्रोड्यूसर, सोशल मीडिया विश्लेषकों, प्रोडक्ट डेवलपर्स, इंजीनियर्स, डिजाइनर और मार्केटिंग की टीम बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा