1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. परिवहन कंपनी बोम्बार्डियर भारत में अपना करोबार करेगी तिगुना, कंपनी ने पिछले दो दशक में किया 10 करोड़ डॉलर का निवेश

परिवहन कंपनी बोम्बार्डियर भारत में अपना करोबार करेगी तिगुना, कंपनी ने पिछले दो दशक में किया 10 करोड़ डॉलर का निवेश

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 10, 2016 06:40 pm IST,  Updated : May 10, 2016 06:40 pm IST

बुनियादी ढांचा क्षेत्र के विकास के मद्देनजर परिवहन कंपनी बोम्बार्डियर ने भारत में कारोबार पांच साल में तिगुना कर एक अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

परिवहन कंपनी बोम्बार्डियर भारत में अपना करोबार करेगी तिगुना, पिछले दो दशक में किया 10 करोड़ डॉलर का निवेश- India TV Hindi
परिवहन कंपनी बोम्बार्डियर भारत में अपना करोबार करेगी तिगुना, पिछले दो दशक में किया 10 करोड़ डॉलर का निवेश

नई दिल्ली। बुनियादी ढांचा क्षेत्र के विकास पर सरकार के जोर के मद्देनजर वैश्विक परिवहन कंपनी बोम्बार्डियर ने भारत में अपना कारोबार पांच साल में तिगुना कर एक अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह फिलहाल सालाना 30 करोड़ डॉलर के बराबार है। यह बात कंपनी प्रमुख लॉरेंट ट्रोजर ने कही।

बोम्बार्डियर भारत को अपने रेलवे कारोबार के लिए शीर्ष बाजारों के तौर पर देखता है। कंपनी ने पिछले दो दशक में यहां 10 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया है और अब मेक इन इंडिया पहल में भी हाथ बटा रही है। बोम्बार्डियर दिल्ली मेट्रो की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता है। बोम्बार्डियर ट्रांस्पोर्टेशन के अध्यक्ष ट्रोजर ने कहा, हमें उम्मीद है कि अगले पांच साल में हम भारत में अपना कारोबार दोगुना या तीन गुना कर लेंगे। इस दौरान हम 70 करोड़ डॉलर से एक अरब डॉलर के बीच के स्तर तक पहुंच सकते हैं।

बोम्बार्डियर ट्रांस्पोर्ट के कारोबारी क्षेत्र में भारत उल्लेखनीय स्थान है। यदि निवेश की बात करें तो माहौल भी अब बहुत अनुकूल है। कंपनी की वैश्विक आय करीब 8.5 अरब डॉलर है। इसकी तुलनामें कंपनी का भारतीय कारोबार करीब 30 करोड़ डॉलर है लेकिन सरकार के मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलों पर जोर देने के बीच कंपनी को उम्मीद है कि यहां आगे बहुत से अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- पहली जुलाई से चिप वाले ड्राइविंग लाइसेंस ही होंगे मान्य, बेकार हो जाएंगे करीब एक लाख पुराने लाइसेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा