1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL अगले साल शुरू करेगी 5G सर्विस का परीक्षण, नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बनाया जाएगा मजबूत

BSNL अगले साल शुरू करेगी 5G सर्विस का परीक्षण, नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बनाया जाएगा मजबूत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 06, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 07:16 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अगली यानी पांचवीं पीढ़ी की 5G सर्विस का फील्ड परीक्षण मौजूदा वित्‍त वर्ष के आखिर तक शुरू कर सकती है।

BSNL अगले साल शुरू करेगी 5G सर्विस का परीक्षण, नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बनाया जाएगा मजबूत- India TV Hindi
BSNL अगले साल शुरू करेगी 5G सर्विस का परीक्षण, नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बनाया जाएगा मजबूत

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अगली यानी पांचवीं पीढ़ी की 5G सर्विस का फील्ड परीक्षण मौजूदा वित्‍त वर्ष के आखिर तक शुरू कर सकती है। कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 5G सर्विस को लेकर हमारी पिछले सप्ताह नोकिया से बातचीत हुई है, अब हम अपनी जरूरतों के बारे में उन्हें बताएंगे और उसके बाद फील्ड परीक्षण होगा। यह इस वित्‍त वर्ष के आखिर से पहले शुरू होना चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने 5जी सेवाओं के लिए जरूरी उपकरणों के लिए लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) व एचपी से बातचीत शुरू की है।

कंपनी ने 5जी प्रौद्योगिकी को लेकर नेटवर्क कंपनी कोरियंट के साथ विशेषज्ञता भागीदारी समझौता किया है, जिसके तहत कोरियंट व बीएसएनएल 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर व सेवा नवोन्मेष को मजबूत बनाएंगी। श्रीवास्तव ने कहा कि यह कोरियंट के साथ समझौता केवल विशेषज्ञता साझोदारी का समझौता है। इसमें कोई वाणिज्यिक पहलू नहीं है। हम शुरुआती चरण में हैं। इस तरह के समझौतों से हम 5जी के बारे में और जानेंगे।

उन्होंने कहा कि 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी वाले नेटवर्क की तुलना में बहुत अधिक होगी और इसमें उसकी 4जी व 3जी नेटवर्क का इष्टतम इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि देश में बीएसएनएल के पास सात लाख किलोमीटर से भी अधिक का सबसे लंबा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल हाईस्पीड डाटा उपलब्ध कराने में किया जा सकता है। कोरियंट के सीईओ शायगन खेरादपिर ने कहा कि कंपनी 5 जी प्रौद्योगिकी में अपनी विशेषज्ञता बीएसएनएल के साथ साझा करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा