1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 4जी सेवा शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी भागीदार नियुक्त करेगी BSNL

4जी सेवा शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी भागीदार नियुक्त करेगी BSNL

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 09, 2016 09:51 pm IST,  Updated : May 09, 2016 09:51 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL अपनी 4जी सेवाओं की शुरआत के लिए प्रौद्योगिकी भागीदारों की नियुक्ति की तैयारी कर रही है।

4जी सेवा शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी भागीदार नियुक्त करेगी BSNL, चंडीगढ़ में शुरू हुई सर्विस- India TV Hindi
4जी सेवा शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी भागीदार नियुक्त करेगी BSNL, चंडीगढ़ में शुरू हुई सर्विस

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रौद्योगिकी भागीदारों की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। इन भागीदारों की नियुक्ति कंपनी देश के 14 दूरसंचार सर्किलों में राजस्व भागीदारी के आधार पर करेगी।

BSNL ने चंडीगढ़ में बिना होहंगामे के अपनी 4जी सेवा राजस्व भागीदारी के आधार पर शुरू की है। BSNL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, BSNL की प्रबंधन समिति ने 4जी सेवा को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। हम राजस्व भागीदारी आधार पर 4जी सेवाएं शुरू करने के लिए रुचि पत्र मांगने जा रहे हैं। इसे इस महीने के मध्य तक जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम प्रौद्योगिकी सेवाप्रदाता को सिर्फ बैंडविड्थ उपलब्ध कराएंगे, जो 4जी सेवाओं का प्रबंधन व परिचालन करेगा। कंपनी के पास 4जी सेवा शुरू करने के लिए 2,500 मेगाहर्ट्ज  में 20 मेगाहर्ट्ज उदारीकृत स्पेक्ट्रम है। BSNL ने 2010 में अपनी सभी सेवा क्षेत्रों में 8,313.80 करोड़ रुपए में 2,500 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया था। बाद में उसने छह सेवा क्षेत्रों- गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा कोलकाता में स्पेक्ट्रम लौटा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा