1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पावर प्‍लांट्स में नहीं होगी अब कोयले की कमी, सरकार ने दी नई कोल सप्‍लाई पॉलिसी को मंजूरी

पावर प्‍लांट्स में नहीं होगी अब कोयले की कमी, सरकार ने दी नई कोल सप्‍लाई पॉलिसी को मंजूरी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 17, 2017 02:20 pm IST,  Updated : May 17, 2017 02:51 pm IST

बिजली घरों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आज एक नई कोल सप्‍लाई पॉलिसी को मंजूरी दे दी।

पावर प्‍लांट्स में नहीं होगी अब कोयले की कमी, सरकार ने दी नई कोल सप्‍लाई पॉलिसी को मंजूरी- India TV Hindi
पावर प्‍लांट्स में नहीं होगी अब कोयले की कमी, सरकार ने दी नई कोल सप्‍लाई पॉलिसी को मंजूरी

नई दिल्‍ली। बिजली घरों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आज एक नई कोल सप्‍लाई पॉलिसी को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने उल्टी नीलामी के जरिए बिजली घरों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति कराने के मकसद से इस नीति को मंजूरी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, सीसीईए ने आज बिजली घरों को कोयला आपूर्ति की नई व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एक नीति को मंजूरी दी।

बिजली घरों के लिए इस नई कोयला आपूर्ति व्यवस्था से उत्पादकों को व्यवस्थित तरीके से ईंधन की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार सरकार के प्रयास और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों से इस शुष्क ईंधन के दाम नीचे लाने में मदद मिली है और घरेलू उत्पादन बढ़ा है। लेकिन विद्युत संयंत्रों को प्रतिस्पर्धी दरों पर कोयला संपर्क उपलब्ध कराने के लिए  एक प्रणाली की जरूरत है।

सूत्रों का कहना है कि नई नीति से यह चिंता दूर होगी और बिजली घरों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक कोयले की आपूर्ति के वास्ते उचित प्रणाली तैयार होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा