1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्लिपकार्ट के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए: कैट

फ्लिपकार्ट के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए: कैट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 06:42 pm IST

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सरकार से फ्लिपकार्ट के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई तुरंत शुरू करने की मांग की है।

CAIT seeks action against Flipkart for saying Nagaland is ‘outside India’- India TV Hindi
CAIT seeks action against Flipkart for saying Nagaland is ‘outside India’ Image Source : AP

नई दिल्ली | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सरकार से फ्लिपकार्ट के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई तुरंत शुरू करने की मांग की है। फ्लिपकार्ट ने अपने अधिकृत ट्वीट हैंडल से नागालैंड को भारत से बाहर का हिस्सा बताया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बेहद हलचल है।

कैट ने कहा की "वो इस गंभीर मामले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाएगा। वहीं उस ट्वीट को डिलीट कर देने से फ्लिपकार्ट को माफी नहीं मिल सकती है। भारत में रहकर देश के एक राज्य को देश से बाहर बताना एक अक्षम्य अपराध है, जिसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।"

खंडेलवाल ने आगे कहा कि "यह कथन बेहद चौंकाने वाला और अविश्वसनीय है। नागालैंड को "भारत के बाहर" कहकर फ्लिपकार्ट ने नागालैंड और पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं का न केवल अपमान किया है, बल्कि हर भारतीय को आहत किया है। आज फ्लिपकार्ट ने नागालैंड को भारत के बाहर का हिस्सा बताया है, कल वो लेह लद्दाख को भी भारत के बाहर का हिस्सा कह सकते हैं। फ्लिपकार्ट के बयान ने भारत की संप्रभुता को चुनौती दी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।"

"इस तरह के गंभीर और गलत बयान जो केवल एक दुश्मन ही कह सकता है, के लिए कोई माफी स्वीकार नहीं की जा सकती। क्योंकि यह बयान फ्लिपकार्ट के अधिकृत ट्विटर हैंडल से किया गया है। इसलिए इसे किसी के व्यक्तिगत विचार के रूप में नहीं लिया जा सकता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा