1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जन-धन खातों में अब जमा किज जा सकेंगे केवल नकद 50,000 रुपए, सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए तय की सीमा

जन-धन खातों में अब जमा किज जा सकेंगे केवल नकद 50,000 रुपए, सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए तय की सीमा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 15, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 02:19 pm IST

जन-धन खातों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा होने की खबरों के बाद वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जन-धन खातों में नकदी जमा करने की सीमा घटाकर 50,000 रुपए कर दी है।

जन-धन खातों में अब जमा किए जा सकेंगे केवल 50,000 रुपए नकद , सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए तय की सीमा- India TV Hindi
जन-धन खातों में अब जमा किए जा सकेंगे केवल 50,000 रुपए नकद , सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए तय की सीमा

नई दिल्ली। नोटबंदी की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों से जन-धन खातों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा होने की खबरें आने के बाद वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जन-धन खातों में नकदी जमा करने की सीमा घटाकर 50,000 रुपए कर दी है।

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि,

कुछ लोग जन-धन खातों में अपना काला धन जमा कर रहे थे। अब जन-धन खातों में सिर्फ 50,000 रुपए ही जमा किए जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार की रात वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों के साथ नोटबंदी के मसले पर हुई दूसरी समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

जनधन खातों में जमा राशि की जांच कर रहे है चार बड़े सरकारी बैंक

शक्तिकांत ने बताया,

इन खातों पर नजर रखी जा रही है। जन-धन खाताधारकों को काला धान जमा करने के लिए दूसरों को अपने खातों का उपयोग नहीं करने देना चाहिए।

तस्‍वीरों में देखिए देश के विभिन्‍न शहरों में बैंकों और ATM के बाहर लोगों के हाल

Note Ban

1 (108)IndiaTV Paisa

2 (99)IndiaTV Paisa

3 (99)IndiaTV Paisa

6 (50)IndiaTV Paisa

4 (99)IndiaTV Paisa

5 (95)IndiaTV Paisa

7 (31)IndiaTV Paisa

8 (30)IndiaTV Paisa

9 (20)IndiaTV Paisa

10 (17)IndiaTV Paisa

  • बैंकों को इन खातों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
  • अन्य बैंक खातों के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा था कि जिन खातों में डेढ़ या दो लाख रुपए जैसी छोटी राशि जमा हो रही है, उनकी जांच करने की फजीहत मोल नहीं ली जाएगी।
  • इस समय एटीएम बूथों से प्रतिदिन अधिकतम 2,500 रुपए निकाले जा सकते हैं।
  • बैंकों से अधिकतम 4,500 रुपए के पुराने अमान्य नोट बदले जा सकते हैं।
  • वहीं बैंक काउंटर से हर सप्ताह अधिकतम 24,000 की नकद निकासी की जा सकती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा