1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी : 1 साल में CBI ने 396 करोड़ रुपए के कालाधन का पता लगाया, अवैध तरीके से मुद्रा बदलने के 84 मामले दर्ज

नोटबंदी : 1 साल में CBI ने 396 करोड़ रुपए के कालाधन का पता लगाया, अवैध तरीके से मुद्रा बदलने के 84 मामले दर्ज

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 08, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 04:18 pm IST

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने नोटबंदी के बाद अवैध तरीके से मुद्रा बदलने से जुड़े 84 मामलों में 396 करोड़ रुपए का कालाधन का पता लगाया।

नोटबंदी : 1 साल में CBI ने 396 करोड़ रुपए के कालाधन का पता लगाया, अवैध तरीके से मुद्रा बदलने के 84 मामले दर्ज- India TV Hindi
नोटबंदी : 1 साल में CBI ने 396 करोड़ रुपए के कालाधन का पता लगाया, अवैध तरीके से मुद्रा बदलने के 84 मामले दर्ज

नई दिल्ली केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने नोटबंदी के बाद अवैध तरीके से मुद्रा बदलने से जुड़े 84 मामलों में 396 करोड़ रुपए का कालाधन का पता लगाया। इन मामलों को CBI ने दर्ज किया है। सरकार ने एक साल पहले 500 और 1,000 रुपए के नोटों पर पाबंदी लगायी थी। CBI ने आज यह जानकारी दी है। इन 84 मामलों में सात प्रारंभिक जांच के मामले शामिल हैं। ये मामले वाणिज्यिक बैंकों, सहकारी-बैंकों, डाकघरों, रेलवे और बीमा कंपनी में धोखाधड़ी कर चलन से हटाए गए नोटों को बदले जाने से जुड़े हैं।

CBI के अनुसार, उसने यह सुनिश्चित किया है कि कानून के उल्लंघन से जुड़ी प्रत्येक सूचना पर गौर किया जाएगा और उसकी जांच की जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर मामले दर्ज किए जाएंगे।

एजेंसी को आम लोगों से 92 शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में विभिन्न संगठनों में अवैध लेनदेन की सूचना दी गयी है।

यह भी पढ़ें : PayPal ने भारत में शुरू किया अपना ऑपरेशन, ग्राहकों को सामान न मिलने पर कंपनी देगी रिफंड

यह भी पढ़ें : 8 नवंबर को नोटबंदी को पूरा हो रहा है 1 साल, वित्त मंत्रालय ने गिनाए इसके 7 बड़े फायदे
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा