1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों की जांच करेगा प्रतिस्पर्धा आयोग, इलाज के लिए अधिक फीस वसूलने का मामला

दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों की जांच करेगा प्रतिस्पर्धा आयोग, इलाज के लिए अधिक फीस वसूलने का मामला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 06, 2018 09:17 am IST,  Updated : Sep 06, 2018 09:17 am IST

आयोग ने इन अस्पतालों द्वारा भर्ती मरीजों से उत्पादों की बिक्री पर भारी मुनाफा वसूलने की बात पाये जाने पर जांच का दायरा विस्तृत करने का निर्णय लिया है

CCI To investigate pricing formula of super specialty hospitals in Delhi- India TV Hindi
CCI To investigate pricing formula of super specialty hospitals in Delhi

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) राष्ट्रीय राजधानी में सुपर स्पेशियल्टी अस्पतालों द्वारा उत्पादों एवं सेवाओं की अनुचित कीमत मरीजों से वसूलने की आशंकाओं की जांच करेगा। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया कि आयोग ने इन अस्पतालों द्वारा भर्ती मरीजों से उत्पादों की बिक्री पर भारी मुनाफा वसूलने की बात पाये जाने पर जांच का दायरा विस्तृत करने का निर्णय लिया है। 

बयान में कहा गया है कि आयोग ने महानिदेशक को जांच तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।आयोग ने नवंबर 2015 में अपनी जांच इकाई महानिदेशक को बेक्टन डिकिंसन इंडिया लिमिटेड तथा मैक्स सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल द्वारा प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा तीन और चार के कथित उल्लंघन की जांच करने का निर्देश दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा