1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस दिवाली चीन को होगा 50 हजार करोड़ का नुकसान, कैट ने जताई आशंका

इस दिवाली चीन को होगा 50 हजार करोड़ का नुकसान, कैट ने जताई आशंका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 29, 2021 11:35 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:35 pm IST

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि संगठन की अनुसंधान शाखा द्वारा 20 शहरों में किए गए एक हाल के सर्वेक्षण से पता चला है कि अब तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा चीनी निर्यातकों को दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य वस्तुओं का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है।

इस दिवाली चीन को 50 हजार करोड़ का होगा नुकसान, कैट ने जताई आशंका- India TV Hindi
इस दिवाली चीन को 50 हजार करोड़ का होगा नुकसान, कैट ने जताई आशंका Image Source : PTI

नई दिल्ली: व्यापारियों के संगठन कैट ने शुक्रवार को कहा कि उसके बहिष्कार के आह्वान से इस दिवाली के दौरान चीनी निर्यातकों को 50,000 करोड़ रुपये मूल्य का कारोबार नुकसान होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) को साथ ही यह उम्मीद है कि दिवाली त्योहार की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ता लगभग दो लाख करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं। 

कैट ने कहा, "पिछले साल की तरह, इस साल भी संगठन ने 'चीनी सामानों के बहिष्कार' का आह्वान किया है और यह निश्चित है कि भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी सामानों के आयात को रोकने से चीन को लगभग 50,000 करोड़ रुपये का व्यापार नुकसान होगा।" 

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि संगठन की अनुसंधान शाखा द्वारा 20 शहरों में किए गए एक हाल के सर्वेक्षण से पता चला है कि अब तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा चीनी निर्यातकों को दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य वस्तुओं का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है। सर्वेक्षण में शामिल 20 शहरों में नयी दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, रायपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मदुरै, पुडुचेरी, भोपाल और जम्मू हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा