1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी पर चीनी मीडिया ने की मोदी की तारीफ, कहा-यह सहासिक फैसला मिसाल कायम करेगा

नोटबंदी पर चीनी मीडिया ने की मोदी की तारीफ, कहा-यह सहासिक फैसला मिसाल कायम करेगा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 26, 2016 05:04 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 05:04 pm IST

चीनी मीडिया ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी फैसले की तारीफ करते हुए कहा है कि यह एक साहसिक कदम और आगे चलकर यह नई मिसाल बना जाएगा।

नोटबंदी पर चीनी मीडिया ने की मोदी की तारीफ, कहा-यह सहासिक फैसला मिसाल कायम करेगा- India TV Hindi
नोटबंदी पर चीनी मीडिया ने की मोदी की तारीफ, कहा-यह सहासिक फैसला मिसाल कायम करेगा

नई दिल्ली। चीन के सरकारी मीडिया ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी फैसले की तारीफ करते हुए कहा है कि यह एक साहसिक कदम और आगे चलकर यह नई मिसाल बना जाएगा। ग्लोबल टाइम्स ने अपने एडिटोरियल में लिखा है कि मोदी का नोटबंदी का फैसला एक बड़ा दांव लगाया है और ये मिसाल कायम करेगा। आपको बता दें इससे पहले चीन के मीडिया ने भारत में नोटबंदी को बड़ा मजाक और महंगा राजनीतिक कदम करार दिया था।

चीन लेगा इससे सबक

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को ‘बहुत साहसिक’ कदम बताते हुए चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि भ्रष्टाचार पर इसके असर से चीन सबक लेगा।
  • चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार नोटबंदी चाहे सफल हो या असफल लेकिन इससे एक उदाहरण पेश किया गया है और चीन भ्रष्टाचार पर इसके प्रभावों से जरूर सबक लेगा।

फिच ने जताई आशंका, नोटबंदी का लघु अवधि में होगा भारत की आर्थिक वृद्धि पर नकारात्मक असर

तस्‍वीरों में देखिए कैसे छोटे-छोटे विक्रेता कर रहे हैं Paytm का इस्‍तेमाल

Paytm

1 (110)IndiaTV Paisa

2 (102)IndiaTV Paisa

4 (102)IndiaTV Paisa

3 (102)IndiaTV Paisa

नोटबंदी का मोदी का कदम बहुत ही साहसिक

  • सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे संपादकीय में लिखा है, ‘ नोटबंदी का मोदी का कदम बहुत ही साहसिक है। अगर चीन में 50 या 100 युआन के नोट बंद कर दिए जाएं तो, चीन में क्या होगा हम इसके बारे में अभी कल्पना नहीं कर सकते हैं।
  • मोदी ने करंसी रिफॉर्म पर फैसला लेकर एक जुआ खेला है।’ गौरतलब है कि 100 युआन चीन की सबसे बड़ी करंसी है।
  • नोटबंदी की खबर को पूरी तरह गुप्त रखा गया था ताकि इसे लागू करने में कोई दिक्कत नहीं हो।
  • नोटबंदी का यह फैसला ब्लैक मनी को खिलाफ है। हालांकि मोदी इसे लागू करने से पहले दुविधा में थे।

30 नवंबर तक कर सकेंगे पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों का उपयोग, सरकार बढ़ा सकती है तारीख

लेख में किया गया है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी जिक्र

  • संपादकीय मे लिखा है, ‘ भारत में लगभग 90 फीसदी लेन-देन कैश में होता है।
  • देश में कुल कैश का 85 फीसदी नोट 500 और 1000 रुपए के रूप में थे।
  • सरकार के इस फैसले से आम जनता को रोजाना जिंदगी में काफी दिक्कतें भी हुई हैं।
  • यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे ‘संगठित लूट’ तक करार दे दिया।
  • अखबार लिखता है, नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर रोक लग सकती है। लेकिन इसको बढ़ावा देने वाले सामाजिक और राजनीतिक मसले का समाधान मुश्किल है।

नोटबंदी के बाद जन धन खातों में जमा हुआ 21,000 करोड़ रुपए

नोटबंदी का फैसला बनेगा बड़ी मिसाल, आम जनता को देना होगा साथ

  • संपादकीय के अनुसार, ‘ मोदी का नोटबंदी का फैसला एक जुआ है। इसे लागू करने से लेकर आम जनता की बर्दाश्त करने की क्षमता की परख होनी है।
  • उम्मीद है कि इसके फायदे अन्य दूसरी चीजों के असर को कम करने में सफल होगी।
  • अखबार साथ ही लिखता है कि लोकतंत्र में इस तरह के साहसिक कदम की जगह बहुत कम होती है। नोटबंदी चाहे सफल हो या असफल लेकिन यह एक उदाहरण जरूर पेश करेगा।
  • अखबार लिखता है, ‘सुधार हमेशा से मुश्किल रहा है।
  • मोदी का नोटबंदी का फैसला सही सोच के साथ आया है।
  • लेकिन, इसकी सफलता व्यवस्था और समाज के सहयोग पर निर्भर करती है।
  • अखबार लिखता है कि चीन में भी पिछले 40 सालों से सुधार का क्रम जारी है।
  • इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
  • अखबार के मुताबिक इसकी सफलता आम जनता के व्यापक समर्थन से ही संभव होती है।

#CurrencyBan : पूर्व PM मनमोहन सिंह ने गिनाई नोटबंदी की ये खामियां, बोले खत्‍म हो बदइंतजामी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा