1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन की औद्योगिक रफ्तार दिसंबर में पड़ी धीमी, लुढ़क गया मैन्‍युफैक्‍चरिंग पीएमआई का आंकड़ा

चीन की औद्योगिक रफ्तार दिसंबर में पड़ी धीमी, लुढ़क गया मैन्‍युफैक्‍चरिंग पीएमआई का आंकड़ा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 01, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 06:35 pm IST

चीन में दिसम्बर में विनिर्माण क्षेत्र में विस्तार की रफ्तार धीमी दर्ज की गई, जबकि सेवा क्षेत्र का विस्तार जारी रहा। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

China Flag- India TV Hindi
China Flag

बीजिंग। चीन में दिसम्बर में विनिर्माण क्षेत्र में विस्तार की रफ्तार धीमी दर्ज की गई, जबकि सेवा क्षेत्र का विस्तार जारी रहा। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के आंकड़ों के हवाले से कहा कि चीन की विनिर्माण गतिविधियों का पीएमआई आंकड़ा रविवार को जारी किया गया। यह दिसंबर में गिरकर 51.6 अंकों पर रहा, जबकि नवंबर में यह 51.8 पर था।

इसके विपरित सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई और यह दिसम्बर में बढ़कर यह 55 अंकों पर रहा, जबकि नवंबर में यह 54.8 पर था। इन आंकड़ों में 50 से ऊपर का अंक तेजी का और इससे कम का अंक संकुचन का संकेत है।

एनबीएस के सांख्यिकीविद झाओ किंघे के मुताबिक चीन के विनिर्माण सूचकांक के दिसंबर के आंकड़े सालाना औसत जितने ही हैं, जो कि चीन के विकास में लचीलेपन को दर्शाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा