1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए चीन ने घटाई ब्याज दर, एक वर्ष के लिए कर्ज की दर घटकर हुई 4.15%

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए चीन ने घटाई ब्याज दर, एक वर्ष के लिए कर्ज की दर घटकर हुई 4.15%

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 20, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 04:43 pm IST

बैंक ऑफ चाइना ने अगस्त में एक नई नीतिगत दर के साथ बाजार में बदलाव को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने की योजना की घोषणा की थी।

China trims new benchmark lending rate again to shore up sputtering economy- India TV Hindi
China trims new benchmark lending rate again to shore up sputtering economy

बीजिंग। घरेलू स्तर पर मांग में कमजोरी और अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में फंसे चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी देने के लिए बुधवार को ब्याज दरों में कटौती की। माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में आर्थिक आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं आने की वजह से नीतिगत दर (एलपीआर) में यह कटौती की गई है।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने बयान में कहा कि एक वर्ष के लिए कर्ज की दर अक्टूबर में 4.20 प्रतिशत से घटाकर 4.15 प्रतिशत की गई है। पांच साल के कर्ज की दर को 4.85 प्रतिशत से कम करके 4.80 प्रतिशत किया गया है।

बैंक ऑफ चाइना ने अगस्त में एक नई नीतिगत दर के साथ बाजार में बदलाव को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने की योजना की घोषणा की थी। हर महीने की 20 तारीख को एलपीआर जारी किया जाता है। इससे पहले पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने सोमवार को रिवर्स रिपरचेज रेट को 2.55 प्रतिशत से घटाकर 2.50 प्रतिशत किया है। इससे वाणिज्यिक बैंक छोटी एवं मझोली इकाइयों को कर्ज देने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा