1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन का ड्रोना बाजार 2025 तक 11 अरब डॉलर से बड़ा होगा

चीन का ड्रोना बाजार 2025 तक 11 अरब डॉलर से बड़ा होगा

 Published : Jun 07, 2016 11:00 am IST,  Updated : Jun 07, 2016 01:12 pm IST

चीन का ड्रोन बाजार 2025 तक बढ़कर 75 अरब युआन (11.54 अरब डॉलर) का हो सकता है। यह अनुमान परामर्श कंपनी आईरिसर्च ने अपने एक शोध पत्र में जाहिर किया है।

2025 तक 11 अरब डॉलर का हो जाएगा ड्रोन कारोबार, फोटो शूटिंग और कृषि कार्यों में होगा मददगार- India TV Hindi
2025 तक 11 अरब डॉलर का हो जाएगा ड्रोन कारोबार, फोटो शूटिंग और कृषि कार्यों में होगा मददगार

बीजिंग। चीन का ड्रोन बाजार 2025 तक बढ़कर 75 अरब युआन (11.54 अरब डॉलर) का हो सकता है। यह अनुमान परामर्श कंपनी आईरिसर्च ने अपने एक शोध पत्र में जाहिर किया है। शोध पत्र के मुताबिक, 2025 के अंत तक ड्रोन का उपयोग आसमान (ऊपर) से फोटो शूटिंग, खेत में रसायनों के छिड़काव, वन संरक्षण और सुरक्षा सेवा में होने लगेगा।

रपट के मुताबिक, गत एक साल में देश के असैन्य ड्रोन बाजार में 50 फीसदी से अधिक विस्तार हुआ है। शेंझेन की प्रौद्योगिकी कंपनी डीजेआई की वैश्विक ड्रोन बाजार में करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी वाणिज्यिक और मनोरंजन ड्रोनों की एक प्रमुख निर्माता है। मनोरंजन ड्रोनों का उपयोग आसमान से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने में किया जाता है। यूरोप और उत्तर अमेरिका कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में से हैं।

शोध पत्र में उद्योग के सामने मौजूद अनेक अनिश्चितताओं और चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें शामिल हैं नाकाफी नियमन और ड्रोनों का सीमित उपयोग। ड्रोन उत्पादों को अधिक टिकाऊं और भरोसेमंद बनाने के लिए प्रौद्योगिकी में भी सुधार किए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- भारतीय उत्पादों को चीनी बाजार में अधिक पहुंच मिलनी चाहिए: प्रणब मुखर्जी

यह भी पढ़ें- भारत में चीन का निवेश बढ़कर हुआ छह गुना, 2015 में हुआ 87 करोड़ डॉलर का निवेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा