1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Costly Gas: दिल्‍ली में CNG 1.85 रुपए प्रति किलो हुई महंगी, PNG के दाम भी बढ़े

Costly Gas: दिल्‍ली में CNG 1.85 रुपए प्रति किलो हुई महंगी, PNG के दाम भी बढ़े

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 04, 2016 11:20 am IST,  Updated : Dec 04, 2016 11:20 am IST

शनिवार आधी रात से दिल्ली में CNG के दाम 1.85 रुपए प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2.15 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं।

Costly Gas: दिल्‍ली में CNG 1.85 रुपए प्रति किलो हुई महंगी, PNG के दाम भी बढ़े- India TV Hindi
Costly Gas: दिल्‍ली में CNG 1.85 रुपए प्रति किलो हुई महंगी, PNG के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली। पेट्रोल के बाद अब CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। शनिवार आधी रात से दिल्ली में CNG  के दाम 1.85 रुपए प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2.15 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। दाम बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में जहां CNG  37.30 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में भाव बढ़कर 42.75 प्रति किलो हो गए है।

दिल्ली में CNG हुई 1.40 रुपए सस्ती, PNG की भी घटी कीमतें

क्यों हुई कीमतों में बढ़ोत्तरी 

IGL ने अपने बयान में बताया है कि कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए कि गई कि गैस सप्‍लायर्स के कारण गैस के इनपुट कॉस्‍ट में इजाफा हो गया।

अभी भी नॉन पीक आवर्स में सस्ती मिलेगी CNG

  • नॉन पीक आवर्स में CNG रीफिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IGL रात 12.30 से 5.30 के बीच 1.50 रुपए प्रति किलो का डिस्काउंट दे रही है।

ये भी पढ़े: गैस की कीमतों में सरकार ने की 18 फीसदी कटौती

तस्‍वीरों में देखिए सीएनजी कार

cng cars

grand-i-10grand-i-10

maruti-wagon-rmaruti-wagon-r

alto-k10 (1)alto-k10

tata-nanotata-nano

tata-indicatata-indica

PNG कीमतों में भी हुई बढ़ोत्तरी

  • इसके अलावा दिल्ली में पीएनजी 1.05 प्रति एससीएम की बढ़ोतरी के साथ 24.05 रुपए  प्रति एससीएम की दर से मिलेगी। वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ये 25.56 रुपए प्रति एससीएम की दर से मिलेगी।

मुंबई में CNG की कीमतें बढ़कर 42.32 रुपए प्रति किलोग्राम हुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा