1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GST के तहत छोटे कारोबारियों को राहत, GSTN ने कंपोजिशन स्कीम की सुविधा फिर शुरू की

GST के तहत छोटे कारोबारियों को राहत, GSTN ने कंपोजिशन स्कीम की सुविधा फिर शुरू की

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 17, 2017 06:46 pm IST,  Updated : Sep 17, 2017 06:46 pm IST

75 लाख रुपये तक कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए कंपोजिशन स्कीम की सुविधा अपनाने का विकल्प फिर से उपलब्ध करवाया है

GST के तहत छोटे कारोबारियों को राहत, GSTN ने कंपोजिशन स्कीम की सुविधा फिर शुरू की- India TV Hindi
GST के तहत छोटे कारोबारियों को राहत, GSTN ने कंपोजिशन स्कीम की सुविधा फिर शुरू की

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के तहत छोटे कारोबारियों को एक बार  फिर से राहत दी गई है जीएसटी नेटवर्क (GSTN) ने आज कहा कि उसने 75 लाख रुपये तक कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए कंपोजिशन स्कीम की सुविधा अपनाने का विकल्प फिर से उपलब्ध करवाया है। जीएसटीएन ने एक बयान में कहा है कि इस सुविधा को एक बार फिर खोला गया है।

कंपोजिशन स्कीम के अनुसार इस तरह के छोटे करदाताओं को अब यह योजना अपनाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके तहत कारोबारियों को रिटर्न केवल त्रैमासिक आधार पर दाखिल करने होंगे। इससे पहले करदाताओं को यह योजना अपनाने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया था। केवल 10.86 लाख करदाताओं ने इस योजना को अपनाया। कंपोजिशन स्कीम के तहत 75 लाख रुपए सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों को टैक्स में कुछ शर्तों के साथ कुछ रियायत दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा