1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर में घटी, नवंबर की 7.4% की तुलना में रही 4 प्रतिशत

प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर में घटी, नवंबर की 7.4% की तुलना में रही 4 प्रतिशत

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 31, 2018 09:04 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 09:04 pm IST

देश के आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर (2017) में घटकर 4 प्रतिशत पर आ गई, जबकि नवंबर (2017) के दौरान यह 7.4 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली।

core sector- India TV Hindi
core sector

नई दिल्ली। देश के आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर दिसंबर (2017) में घटकर 4 प्रतिशत पर आ गई, जबकि नवंबर (2017) के दौरान यह 7.4 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली।

हालांकि, साल-दर-साल आधार पर आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर (जिसमें कोयला, स्टील, सीमेंट और बिजली क्षेत्र का उत्पादन शामिल है) पिछले वित्त वर्ष (2016-17) की समान अवधि की तुलना में 5.6 फीसदी बढ़ी है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि 2017 के दिसंबर में ईसीआई का संयुक्त सूचकांक 129.1 पर रहा, जो कि साल 2016 के दिसंबर के सूचकांक से 4 प्रतिशत  अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान इसकी संचयी वृद्धि दर 4 प्रतिशत रही। ईसीआई सूचकांक का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 फीसदी भार है, जो देश के फैक्टरी उत्पादन को मापता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा