1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निचले स्तरों से उबरने लगी है अर्थव्यवस्था, मार्च तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रहेगा बेहतर: वित्त मंत्रालय

निचले स्तरों से उबरने लगी है अर्थव्यवस्था, मार्च तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रहेगा बेहतर: वित्त मंत्रालय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 08:08 pm IST

कोर सेक्टर में बढ़त से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मदद मिलने की उम्मीद

Finance Ministry- India TV Hindi
Finance Ministry

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने दिसंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी की वृद्धि दर के आंकड़े जारी होने के बाद शुक्रवार को कहा कि आर्थिक वृद्धि दर अपने निचले स्तर से उबरने लगी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019- 20 की दिसंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रही है। एनएसओ ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के लिये आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान भी संशोधित किया है। संशोधित अनुमान के मुताबिक वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि पांच प्रतिशत से बढ़कर 5.6 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 4.5 प्रतिशत से बढ़कर 5.

1 प्रतिशत पर पहुंच गई। 

आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती ने एनएसओ के आंकड़े जारी होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हम पहले ही वृद्धि दर के निचले स्तर से उबर चुके हैं। एनएसओ ने पूरे वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अग्रिम अनुमान व्यक्त किया है। चक्रवर्ती ने कहा कि प्रमुख उद्योगों में दिसंबर और जनवरी महीने में वृद्धि देखने को मिली है। यह चालू वित्त वर्ष की मार्च तिमाही के दौरान विनिर्माण क्षेत्र को सहारा देगा । वहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के संक्रमण के असर के बारे में उन्होंने कहा अब तक इसकी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा