1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टैल्‍गो ट्रेन का अंतिम परीक्षण होगा कल, दिल्‍ली-मुंबई के बीच 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी रेल

टैल्‍गो ट्रेन का अंतिम परीक्षण होगा कल, दिल्‍ली-मुंबई के बीच 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी रेल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 09, 2016 05:50 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 05:51 pm IST

10 सितंबर को दिल्‍ली-मुंबई के बीच प्रस्‍तावित टैल्‍गो ट्रेन का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इस ट्रेन की अधिकतम स्‍पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

Less Travel Time: टैल्‍गो ट्रेन का अंतिम परीक्षण होगा कल, दिल्‍ली-मुंबई के बीच 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी रेल- India TV Hindi
Less Travel Time: टैल्‍गो ट्रेन का अंतिम परीक्षण होगा कल, दिल्‍ली-मुंबई के बीच 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी रेल

नई दिल्‍ली। रेल द्वारा दिल्‍ली से मुंबई पहुंचने में अब यात्रियों को 12 घंटे से भी कम समय लगेगा। 10 सितंबर को दिल्‍ली-मुंबई के बीच प्रस्‍तावित टैल्‍गो ट्रेन का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इस ट्रेन की अधिकतम स्‍पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। देश की राजधानी दिल्‍ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच रेल यात्रा के समय को कम करने के लिए यह नई ट्रेन चलाई जाएगी।

रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि स्‍पैनिश टैल्‍गो ट्रेन शनिवार को नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से दोपहर 2.45 मिनट पर चलेगी। इस ट्रेन के अगले दिन सुबह 2.29 मिनट पर मुंबई पहुंचना निर्धारित किया गया है। नौ कोच वाली टैल्‍गो ट्रेन को अपने अंतिम परीक्षण में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड के साथ पूरी यात्रा 11 घंटे 44 मिनट में पूरा करने का लक्ष्‍य दिया गया है।

अपने तीसरे परीक्षण में टैल्‍गो ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 18 मिनट की देरी से पहुंची हैं। दिल्‍ली और मुंबई के बीच 1384 किलोमीटर लंबे मार्ग को टैल्‍गो ट्रेन ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड के साथ पूरा किया और ये ट्रेन यहां सुबह 3.15 मिनट पर पहुंची, जबकि इसके पहुंचने का निर्धारित समय 2.57 मिनट था।

तस्‍वीरों में देखिए टैल्‍गो ट्रेन की खासियतें

Talgo high speed train

1 (47)IndiaTV Paisa

4 (36)IndiaTV Paisa

5 (32)IndiaTV Paisa

6 (22)IndiaTV Paisa

2 (40)IndiaTV Paisa

3 (38)IndiaTV Paisa

7 (12)IndiaTV Paisa

8 (11)IndiaTV Paisa

9 (6)IndiaTV Paisa

10 (7)IndiaTV Paisa

टैल्‍गो ट्रेन की मदद से दिल्‍ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को चार घंटे तक कम करने का लक्ष्‍य मंत्रालय ने रखा है। वर्तमान में सुपर फास्‍ट राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेन दिल्‍ली से मुंबई पहुंचने में 16 घंटे का समय लेती है। रेलवे ने टैल्‍गो ट्रेन का पहला परीक्षण उत्‍तर प्रदेश में बरेली-मुरादाबार रेल खंड पर किया गया था। इसके बाद दूसरा परीक्षण उत्‍तर-मध्‍य रेलवे के पलवल-मथुरा रेल खंड पर किया गया। नौ कोच वाली टैल्‍गो ट्रेन में दो एग्‍जीक्‍यूटिव कोच, चार चेयर कार, एक कैफेटेरिया, एक पावर कार और कर्मचारी तथा उपकरणों के लिए अंतिम कोच लगा है। परीक्षण के दौरान इस ट्रेन में रेलवे अधिकारियों सहित टैल्‍गो के तकनीकी कर्मचारी भी साथ होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा