Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राष्‍ट्रीय औसत से 3 गुना तेजी से बढ़ी दिल्ली वालों की आय, 11.22% आर्थिक वृद्धि का अनुमान

राष्‍ट्रीय औसत से 3 गुना तेजी से बढ़ी दिल्ली वालों की आय, 11.22% आर्थिक वृद्धि का अनुमान

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Mar 19, 2018 08:16 pm IST, Updated : Mar 19, 2018 09:00 pm IST

दिल्ली का वित्त वर्ष2017-18 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद( जीएसडीपी) 6.86 लाख करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 11.22% की आर्थिक वृद्धि दर को दर्शाता है।

Delhi- India TV Paisa
Delhi

नई दिल्‍ली। दिल्ली का वित्त वर्ष2017-18 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद( जीएसडीपी) 6.86 लाख करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 11.22% की आर्थिक वृद्धि दर को दर्शाता है। दिल्ली का बजट पेश किए जाने से पहले विधानसभा में रखी गई राज्य की नयी आर्थिक समीक्षा में यह अनुमान जताया गया है। 

समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय चालू और स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय औसत का लगभग तीन गुना बढ़ी है। दिल्ली आर्थिक समीक्षा2017-18 के अनुसार, ‘‘ वर्ष2017-18 के दौरान चालू कीमतों पर दिल्ली की जीएसडीपी का अग्रिम अनुमान6,86,017 करोड़ रुपये रह सकता है जो2016-17 के मुकाबले11.22% की वृद्धि को दिखाता है।’’ 

मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद( एनएसडीपी) 2017-18 में6,26,002 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह2016-17 के अनुमान के मुकाबले11.51% की वृद्धि को दिखाता है। समीक्षा में यह भी बताया गया है कि मौजूदा वैट पंजीकृतों में से75% ने31 मई,2017 तक माल एवं सेवाकर( जीएसटी) में परिवर्तन कर लिया था। 

राज्य ने अपने राजस्व अधिशेष को बरकरार रखा है और2016-17 में इसके5,004 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष2015-16 में यह8,656 करोड़ रुपये था। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement